hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हिमाचल प्रदेश: भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने दलाई लामा से की मुलाकात, कहा- मैं इस पल को जीवन भर संजोकर रखूंगी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > हिमाचल प्रदेश: भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने दलाई लामा से की मुलाकात, कहा- मैं इस पल को जीवन भर संजोकर रखूंगी
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

हिमाचल प्रदेश: भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने दलाई लामा से की मुलाकात, कहा- मैं इस पल को जीवन भर संजोकर रखूंगी

Vinayak Barot
Last updated: April 16, 2024 1:54 pm
Vinayak Barot
Published: April 16, 2024
Share
SHARE

धर्मशाला, 16 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को धर्मशाला में तिब्बती अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। दलाई लामा से मिलने के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत में कहा,‘‘यह दिव्य था। यह एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी। ऐसे व्यक्ति की उपस्थिति जिसके चारों ओर सरासर दिव्यता है, इसलिए यह मेरे और पूर्व मुख्यमंत्री (जयराम ठाकुर) के लिए बहुत भावनात्मक था। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी।’’

कंगना रनौत मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी हैं और यहीं से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह इनके खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। हाल ही में ही में इन दोनों के बीच जुबानी वार-पलटवार चल रहा है। कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को ‘छोटा पप्पू’ कह कह डाला था। जिसके बाद दोनों में विवाद गहराता जा रहा है और जुबानी वार पलटवार लगातार जारी है।

मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आते जिला चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के दौरे को लेकर कंगना ने कहा कि वह भरमौर जाने के लिए खासी उत्साहित हैं। कंगना ने कहा कि चंबा, हिमाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत स्थान है। भरमौर जो कि मेरे संसदीय क्षेत्र मंडी, जहां से मैं चुनाव लड़ रही हूं, भरमौर की उन्नति और तरक्की के लिए हम काम करेंगे।

दलाई लामा से मिलने पहुंची कंगना को देखने के लिए तिब्बती समुदाय के लोगों की खासी भीड़ जमा थी। तिब्बती लोग कंगना को बार-बार पुकार रहे थे। इस दौरान तिब्बती युवाओं व युवतियां ने कंगना के साथ सेल्फी भी ली। जिसने भी कंगना से सेल्फी के लिए आग्रह किया, किसी को भी कंगना ने निराश नहीं किया।

You Might Also Like

अमेरिका ने की सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की निंदा, ट्वीट कर कही ये बात…
बॉलीवुड : परेश रावल ने बताया किस गलती पर पिट जाएगा हेरा-फेरी का सीक्वल, बोले- मैं बहुत पैसे लूंगा
नेपाल सीमा पर लहराएगा 105 फीट ऊंचा भारतीय ध्वज, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
Parliament Sessions: विपक्षी दलों का हंगामा, राज्यसभा के बाद लोकसभा भी दिनभर के लिए स्थगित
Manmohan Singh Death: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए कैसे था देश के आर्थिक सुधारों के जनक का सफर
TAGGED:BJP candidate Kangana RanautDALAI LAMAHIMACHAL PRADESHMeeting
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

‘मन की बात’ में पीएम मोदी की अपील – पेड़ लगाने और पानी बचाने के प्रयासों का हिस्सा बनें नागरिक

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 30, 2023
पीएम मोदी कल वाराणसी में करेंगे 3,880 करोड़ रुपये की लागत वाली 44 परियोजनाओं की शुरुआत
पीएम मोदी और मॉलदीव के राष्‍ट्रपति मो. सोलिह ने की द्विपक्षीय वार्ता, साइबर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में समझौते पर हस्ताक्षर
भारत-चीन तनाव : ड्रैगन ने डोकलाम के पास घटाई अपनी सेना की तैनाती
માત્ર અમેરિકામાં જ નહિં, વિશ્વના અન્ય દેશોમાં પણ સૂત્ર સંભળાય છે કે GO BACK TO YOUR COUNTRY
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?