hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हैलो अंकल हम लोग…. कर्ज में डूबे व्यापारी ने पत्नी और बेटी संग जहर खा कर दी जान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > हैलो अंकल हम लोग…. कर्ज में डूबे व्यापारी ने पत्नी और बेटी संग जहर खा कर दी जान
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

हैलो अंकल हम लोग…. कर्ज में डूबे व्यापारी ने पत्नी और बेटी संग जहर खा कर दी जान

Revoi Editor
Last updated: June 30, 2025 2:10 pm
Revoi Editor
Published: June 30, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 30 जून। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कथित तौर पर कर्ज में डूबे एक व्यापारी, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि घटना चौक थाना क्षेत्र के अशरफाबाद की है।

उन्होंने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कपड़े के कारोबारी शोभित रस्तोगी (48), उनकी पत्नी शुचिता रस्‍तोगी (44) और बेटी ख्‍याति रस्‍तोगी (16) ने जहर खा लिया। उन्होंने बताया कि सभी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि शोभित बैंक के कर्ज से परेशान थे। उन्होंने बताया कि मौके से सल्फास की शीशी बरामद की गयी है। श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना सबसे पहले ख्‍याति ने अपने चाचा को दी और वह जब तक वहां पहुंचे तब तक स्थिति बिगड़ चुकी थी। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सुसाइड से पहले बेटी ने चाचा को फोन पर दी थी जानकारी

पुलिस की जांच में पता चला कि बेटी ख्याति ने सुसाइड से पहले अपने चाचा को कॉल कर जहर खाकर जान देने की बात कही थी। शेखर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस और परिवार वाले फ्लैट पर पहुंचे, तब तीनों की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, शोभित रस्तोगी राजाजीपुरम में कपड़ों की दुकान चलाते थे। आज सुबह ही उन्हें अपनी ससुराल बहराइच जाना था। हालांकि, आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव ने उन्हें इस हद तक मजबूर कर दिया कि उन्होंने परिवार सहित यह खौफनाक कदम उठा लिया।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने लोकार्पित कीं 7 नई रक्षा कम्पनियां, कहा – रक्षा तैयारियों में देश की आत्‍मनिर्भरता बढ़ेगी
कोलकाता रेप-हत्या केस : सुप्रीम कोर्ट ने FIR में देरी पर बंगाल सरकार को लगाई फटकार, डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व जापान के नेताओं से मुलाकात को बताया सार्थक
एक दिनी सीरीज : भारत के पास फिर नंबर एक टीम बनने का मौका, कीवियों के खिलाफ क्लीन स्वीप करना होगा
राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 24 जुलाई को होंगे द्विवार्षिक चुनाव, पूरा हो रहा जयशंकर सहित अन्य सांसदों का कार्यकाल
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

August 10, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?