hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली : गर्मी का प्रकोप जारी, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली : गर्मी का प्रकोप जारी, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली : गर्मी का प्रकोप जारी, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार

Vinayak Barot
Last updated: May 15, 2022 3:12 pm
Vinayak Barot
Published: May 15, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 15 मई। दिल्लीवासियों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है और रविवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विभाग ने हालांकि, सोमवार को ‘धूल भरी आंधी या गरज चमक के साथ आंधी’ आने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की भविष्यवाणी की है।

राजधानी में रविवार को लू की गंभीर स्थिति के मद्देनजर लोगों को सावधान करने के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में इस वर्ष गर्मी के मौसम में यह गर्म हवाओं और लू (हीटवेव) का पांचवां दौर है।

मौसम विभाग ने बताया कि 14 और 15 मई को पंजाब और हरियाणा-दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में हीट वेव से गंभीर हीटवेव की स्थिति का अनुमान है, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी आज ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

इससे पहले, विभाग ने दिल्ली में लू के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था और पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान जताया था। शनिवार को मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री, जबकि नजफगढ़ में 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देश के पश्चिमी हिस्सों में मौसम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है, और राजस्थान, मध्य मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हीटवेव जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने ट्वीट कर कहा, “पश्चिमी राजस्थान में कई हिस्सों में 14 मई को गंभीर लू की स्थिति के साथ अधिकांश हिस्सों में हीट वेव की स्थिति, 15 मई को उसी क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में गंभीर हीटवेव की स्थिति के साथ कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति का अनुमान है।”

विभाग ने बताया कि 15 मई से मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव होने की संभावना है। उत्तरी क्षेत्र में ओलावृष्टि या हल्की बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने कहा, “जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 और 17 मई को गरज -चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओले पड़ सकते हैं। उत्तरी पंजाब में 16 और 17 मई को और 16-17 तारीख को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश या बिजली चमकने का अनुमान है।”

You Might Also Like

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस : माउस-की बोर्ड और एक क्लिक, मशीन नहीं जादू की छड़ी है कंप्यूटर
छत्तीसगढ़ : ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम भूपेश बघेल की डिप्ट्री सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार
घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हरियाली, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 77500 के पार, निफ्टी 244 अंक मजबूत
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद भारत सरकार का आया जवाब, विदेश मंत्रालय ने बताया क्या है प्लान
‘सस्ती डील जहां मिलेगी, वहीं से लेंगे तेल’ – रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार का अमेरिका को सख्त संदेश
TAGGED:45 degree Celsiusdelhiheat wave continuesIMDtemperature
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
देश-विदेशहिन्दी

मध्य प्रदेश : बस-डंपर में हुई जोरदार टक्कर, सात की मौत 16 घायल

sanket
sanket
October 1, 2021
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं – यह बजट आम लोगों का, 2 वर्षों से टैक्स न बढ़ाना ही बड़ी राहत
एक्शन में ED : पश्चिम बर्धमान में रेत-कोयला तस्करी मामलों में कई जगहों पर की छापेमारी, जानें मामला
सोनिया गांधी ने की घोषणा – कांग्रेस 2 अक्टूबर से ‘कन्याकुमारी टू कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करेगी
सीएम योगी का विपक्ष पर हमला – जीवनभर ‘वीवीआईपी ट्रीटमेंट’ लेने वाले महाकुम्भ को लेकर कर रहे दुष्प्रचार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?