hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गजब! यूपी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का बना दिया मृत्यु प्रमाणपत्र, 5 गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गजब! यूपी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का बना दिया मृत्यु प्रमाणपत्र, 5 गिरफ्तार
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

गजब! यूपी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का बना दिया मृत्यु प्रमाणपत्र, 5 गिरफ्तार

Vinayak Barot
Last updated: March 3, 2023 9:35 pm
Vinayak Barot
Published: March 3, 2023
Share
SHARE

सोनभद्र, 3 मार्च। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब उसने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को लैपटॉप व मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को यह जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्नूगंज थाना क्षेत्र में एक साइबर कैफे से गत दो फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश से हरियाणा तक खलबली मच गई थी।इस मामले में स्वास्थ्य विभाग राबर्ट्सगंज के मनोज कुमार (डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, जन मृत्यु कार्यालय, मुख्य चिकित्साधिकारी, रॉबर्ट्सगंज) सोनभद्र द्वारा 10 फरवरी को सूचना दी गई।

5 आरोपितों को किया गिरफ्तार

मामले के जल्द खुलासा के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर डॉ चारु द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध शाखा व थाना पन्नूगंज की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब घटना में संलिप्त इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों ने क्या कहा

गिरफ्तार आरोपितों ने बताया, “तो गत दो फरवरी को एक व्यक्ति ने, जिसका नाम-पता हम लोग नही जानते, मनोहर लाल पुत्र, हरवंश लाल निवासी 719 न्यू प्रेमनगर पोस्ट प्रेमनगर करनाल हरियाणा पिन- 132001 का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने हेतु विवरण जरिये ह्वाट्सएप भेजा था। जिसे हमने बनाकर ह्वाट्सएप पर उसे भेज दिया। इस कार्य के लिए हमें पैसे मिले। हम लोगों को जानकारी नहीं थी कि हमने यह फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री का बनाया है। जानकारी होने पर हमने उसे सीआरएस पोर्टल की उसी आईडी से निरस्त कर दिया।

वहीं इस मामले में एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी बताया कि पांच आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि स्वास्थ्य भवन लखनऊ के जन्म एवं मृत्यु आकंड़ा अनुभाग में स्टेट को-आर्डिनेटर के पद पर कार्यरत यशवन्त द्वारा इन्हे जन्म एवं मृत्यु प्रमाण जारी करने हेतु बनाये गये सीआरएस पोर्टल की आईडी व पासवर्ड दिया जाता है। इनके मोबाइल नंबर को उस आईडी पर पंजीकृत कर दिया जाता है, जिससे लॉगिन करते समय ओटीपी भी मिल जाता है, जिसकी सहायता से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का कार्य किया जाता है और उसके एवज में प्रत्येक प्रमाण पत्र पर धनराशि मिलती है।

You Might Also Like

भारत के साथ ट्रेड डील बेहद करीब, राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ कम करने के दिए संकेत, कहा-हमे फिर से पसंद करेंगे
कश्मीर में टारगेट किलिंग : गृह मंत्री अमित शाह ने एनएसए अजित डोभाल के साथ की बैठक
राष्ट्रपति कोविंद ने दिए स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार, इंदौर लगातार 5वीं बार सबसे स्वच्छ शहर
प्रतापगढ़ हिंसा: अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था फरार
राहत : 18-59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को अब सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन की एहतियाती डोज
TAGGED:5 arrestedHaryana CMKhattar's death certificateMANOHAR LAL KHATTAR
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?