hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुरु पूर्णिमा कल : सुपरमून का होगा दीदार, बन रहे ये खास संयोग
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुरु पूर्णिमा कल : सुपरमून का होगा दीदार, बन रहे ये खास संयोग
राष्ट्रीयहिन्दी

गुरु पूर्णिमा कल : सुपरमून का होगा दीदार, बन रहे ये खास संयोग

Vinayak Barot
Last updated: July 12, 2022 11:03 am
Vinayak Barot
Published: July 12, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 जुलाई। यदि आप पिछले माह सुपरमून के साक्षी बनने से चूक गए हैं, तो आपके पास एक और सुनहरा मौका है। नक्षत्रों के अनुसार बुधवार, 13 जुलाई को आषाढ़ मास की पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा बुधवार को है। इसी समय चंद्रमा की कक्षा उसे पृथ्वी के सामान्य से अधिक करीब लाएगी। इस खगोलीय घटना को सुपरमून कहा जाता है।

इस बार की पूर्णिमा को ‘बक मून’ नाम दिया गया है

सुपरमून वह खगोलीय घटना है, जिसके दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है। इस दौरान यदि मौसम अनुकूल हो तो चंद्रमा अधिक चमकीला और अधिक बड़ा दिखाई दे सकता है। बुधवार की पूर्णिमा को ‘बक मून’ नाम दिया गया है। ऐसा साल के उस समय के संदर्भ में किया गया है, जब हिरन के नए सींग उगते हैं। 14 जून को दिखे सुपरमून को ‘स्ट्रॉबेरी मून’ नाम दिया गया था क्योंकि यह पूर्णिमा स्ट्रॉबेरी की फसल के समय पड़ी थी।

इस वर्ष का सुपरमून 13 जुलाई की रात 12 बजकर 7 मिनट पर देखा जा सकता है। इसके बाद यह अगले वर्ष यानी 2023 में तीन जुलाई को दिखेगा। 13 जुलाई को सुपरमून के दिन वर्ष का सबसे बड़ा चांद दिखेगा। इसे डीयर मून यानी हिरन चांद, थंडर मून, हे मून और विर्ट मून के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिका में इसे सैल्मन मून, रास्पबेरी मून और कैलमिंग मून कहा जाता है।

ज्‍योतिष के लिहाज से बन रहे ये संयोग

  • इस बार गुरु पूर्णिमा पर भद्र, रुचक, हंस और शश नामक चार राजयोग बन रहे हैं।
  • इस गुरु पूर्णिमा को मंगल, बुध, गुरु और शनि अपनी स्वराशि में विराजमान हैं।
  • पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई को भोर 4:08 बजे से और रात को 12:06 तक रहेगी।
  • इस गुरु पूर्णिमा पर ली गई दीक्षा शिष्‍य के जीवन में अति शुभ फलदायी होगी।
  • भगवान विष्णु की उपासना करें, दीपक जलाएं और केले के वृक्ष का पूजन करें।

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट :  सक्रिय मामलों की कुल संख्या 579 दिनों में सबसे कम
महाराष्ट्र संकट : सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना की अर्जी, आज शाम होगी सुनवाई
यूपी में 26 घंटे में 3 मर्डर करने वाला साइको किलर एनकाउंटर में ढेर: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पिस्टल छीनकर भाग रहा था पूर्व फौजी
अफगानिस्तान : तालिबान का नया फरमान, अब महिलाओं के वाहन चलाने पर लगाई रोक
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की ईरानी समकक्ष पेजेश्कियान से बात, शांति प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश
TAGGED:Buck Moonguru purnimaSpecial CoincidenceSupermoon
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?