hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, विपक्ष के हंगामे से तीसरे दिन भी नहीं चली संसद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, विपक्ष के हंगामे से तीसरे दिन भी नहीं चली संसद
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, विपक्ष के हंगामे से तीसरे दिन भी नहीं चली संसद

Revoi Editor
Last updated: July 23, 2025 8:27 pm
Revoi Editor
Published: July 23, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 जुलाई। संसद के मानसून सत्र में लगातार तीसरे दिन बुधवार की भी कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। ऑपरेशन सिंदूर, बिहार SIR और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते दोनों ही सदनों – लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

BAC की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की तिथि व समय तय

खैर, दोनों सदनों में जारी गतिरोध के बीच सरकार अब ऑपरेशन सिंदूर पर भी चर्चा के लिए तैयार हो गई है। इस क्रम में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की तारीख और समय फिक्स हो गया।

दोनों सदनों में चर्चा के लिए 16-16 घंटे का समय निर्धारित

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत सोमवार यानी 28 जुलाई को लोकसभा से होगी। इस मुद्दे पर राज्यसभा में मंगलवार, 29 जुलाई को चर्चा होगी। संसद के दोनों ही सदनों में इस मुद्दे पर महाबहस के लिए 16-16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। बीएसी की मीटिंग में विपक्षी दलों ने अन्य मुद्दों पर किसी भी नियम के तहत शॉर्ट ड्यूरेशन डिस्कशन की मांग की।

विपक्षी दलों की ओर से यह भी कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा गुरुवार (24 जुलाई) को ही शुरू होनी चाहिए। लेकिन प्रधानमंत्री के विदेश दौरे का हवाला देते हुए सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। विपक्षी दलों की ओर से यह डिमांड भी रखी गई कि बीएसी की बैठक हर हफ्ते होनी चाहिए।

सरकार ने कर रखी है खास तैयारी

वैसे ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तारीख और समय फिक्स होने से पहले सरकार ने खास तैयारी की है। प्राप्त  जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक के बाद एक, कई बैठकें की हैं. इन बैठकों का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार का जवाब तैयार करना बताया जा रहा है।

दरअसल, सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान पूरी आक्रामकता के साथ अपना पक्ष रखने की तैयारी में है। सरकार की रणनीति संसद में अपनी मजबूती और उपलब्धियों को शोकेस करने के साथ ही इसे विजय दिवस के रूप में पेश करने की होगी। दिलचस्प यह है कि इस मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत से दो दिन पहले 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस भी है।

विपक्ष का विरोध, काले कपड़ों में प्रदर्शन

इससे पहले बिहार वोटर वैरिफिकेशन के मुद्दे पर भी सदन में हंगामा हुआ। विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में उतर आए और काले कपड़े लहराकर विरोध जताया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताते हुए कहा – ‘आप सड़क का व्यवहार संसद में न करें।’ लगातार हंगामे के चलते अंततः लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार पूवर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र की शुरुआत 21 जुलाई को हुई थी, लेकिन अब तक एक भी दिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई है।

हिंदुस्तान में इलेक्शन चोरी किए जा रहे हैं, ये सच्चाई है!

महाराष्ट्र में कैसे मैच फिक्सिंग हुई, हमने सबको दिखाया।

कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की जांच की – वहां बड़े पैमाने पर वोट चोरी मिली, जल्द जनता के सामने लाएंगे।

बिहार में SIR के नाम पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों… pic.twitter.com/AxJRfUJqjT

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2025

राहुल गांधी का हमला – ‘दाल में कुछ काला है’

इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘सरकार कहती है ऑपरेशन सिंदूर चालू है जबकि डोनाल्ड ट्रंप 25 बार बोल चुके हैं कि उन्होंने सीजफायर कराया। अगर ट्रंप का इसमें कोई रोल नहीं है, तो प्रधानमंत्री मोदी क्यों चुप हैं? दाल में कुछ काला जरूर है।’ राहुल ने यह भी कहा कि विदेश नीति जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार को संसद को भरोसे में लेना चाहिए।

 

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट : 2 माह बाद नए केस 1.15 लाख से कम, अब तक 23 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन
एससीओ शिखर सम्मेलन के मद्देनजर इस्लामाबाद और रावलपिंडी के सभी व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठान पांच दिनों तक बंद रहेंगे
कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव, कहा – ‘पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सामूहिक इच्छाशक्ति दिखाने का समय है’
UP School Chalo Abhiyan 2026: 1 जुलाई से शुरू होगा दूसरा चरण, सीएम योगी ने छात्रों और अभिभावकों से की खास अपील
मिशन 2022 : महिला मतदाताओं को साधने कांग्रेस की मैराथन दौड़ आज
TAGGED:Government is ready to discussOpposition's uproar continuesParliament did not functionready to discuss Operation Sindoor
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयधर्म-संस्कृतिहिन्दी

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

August 10, 2026

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?