hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सरकार ने संसद को दी जानकारी – अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में 34 बाहरी लोगों ने खरीदीं संपत्तियां
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सरकार ने संसद को दी जानकारी – अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में 34 बाहरी लोगों ने खरीदीं संपत्तियां
राष्ट्रीयहिन्दी

सरकार ने संसद को दी जानकारी – अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में 34 बाहरी लोगों ने खरीदीं संपत्तियां

Vinayak Barot
Last updated: March 29, 2022 4:12 pm
Vinayak Barot
Published: March 29, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 मार्च। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का प्रावधान हटाए जाने के बाद से इस केंद्रशासित प्रदेश में बाहर के 34 लोगों ने संपत्तियां खरीदी हैं। उन्होंने मंगलवार को लोकसभा को यह जानकारी दी।

जम्मू, रियासी, ऊधमपुर और गांदेरबल जिलों में खरीदी गईं सम्पत्तियां

नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से प्रदान की गई सूचना के अनुसार, केंद्रशासित प्रदेश के बाहर के 34 लोगों ने अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां संपत्तियां खरीदी हैं। ये संपत्तियां जम्मू, रियासी, ऊधमपुर और गांदेरबल जिलों में हैं।

केंद्र सरकार ने इसके पूर्व पिछले वर्ष दिसंबर में संसद को बताया था कि केंद्रशासित प्रदेश के बाहर के लोगों ने कुल सात प्लॉट खरीदे हैं। ये सभी प्लॉट जम्मू डिवीजन में थे।

अनुच्छेद 370 की समाप्ति से पहले घाटी में बाहरी लोग जमीन नहीं खरीद सकते थे

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में जब अनुच्छेद 370 लागू था, तब दूसरे राज्यों के लोग वहां जमीन नहीं खरीद सकते थे। सिर्फ राज्य के लोग ही वहां पर जमीन और अचल संपत्ति खरीद सकते थे।

अगस्त, 2019 में निरस्त किया गया था जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा

केंद्र सरकार ने अगस्त, 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों – जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था।

केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 समाप्त करते वक्त इस कानून को राज्य के विकास में सबसे बड़ी रुकावट बताने के साथ दावा किया था कि अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद राज्य के बाहर के लोग भी वहां जमीन खरीद सकेंगे और वहां निवेश हो सकेगा।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा 2021 : अक्षय तृतीया पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट
बस्ती में बोले सीएम योगी – विपक्षी दलों ने समाज में जाति और मत-मजहब के नाम पर खाई पैदा की
केरल हाई कोर्ट का फैसला – कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र से नहीं हटेगी पीएम मोदी की तस्वीर
Jammu and Kashmir: Security forces killed top LeT commander in an encounter
भीषण गर्मी की चपेट में राजस्थान, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया ‘रेड अलर्ट’
TAGGED:article 370jammu and kashmirLok SabhaMinister of State for HomeNityanand RaiParliament Session
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?