घाना में भीषण विस्फोट, 20 की मौत, 59 घायल, 500 इमारतें तबाह

अक्करा 21 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) घाना के पश्चिमी क्षेत्र के खनन पदार्थ में विस्फोट होने के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगठन के उप महानिदेशक सेजी साजी ने बताया कि विस्फोट खनन विस्फोटक को ले जा रहे एक ट्रक की मोटरसाइकिल से टकराने के बाद हुआ। साजी ने कहा, “मोटरसाइकिल ट्रक के रास्ते में आ गयी और उससे टकरा गई, जिसके कारण चिंगारी निकली तथा विस्फोट हो गया।”

अधिकारी ने कहा कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसके कारण करीब 500 आश्रय गृह नष्ट हो गए तथा आसपास के कई लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि शवों को पास के मुर्दाघर में रख दिया गया है और विस्थापित परिवार एक चर्च में अस्थायी आश्रय ले रहे हैं।

  • 500 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगठन (NADMO) के उप महानिदेशक सेजी साजी अमेदोनू ने कहा कि 500 ​​इमारतें नष्ट हो गई है। एक क्षेत्रीय आपातकालीन अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने 10 शव देखे थे। देश के पश्चिमी क्षेत्र के बोगोसो और बावडी के शहरों के बीच पड़ने वाले अपियेट में विस्फोट हुआ है। यहां एक मोटरसाइकिल विस्फोटक ले जा रहे ट्रक के नीचे आ गई थी, जो कनाडा की किनरोस कंपनी द्वारा संचालित चिरानो सोने की खान की तरफ जा रहा था। किनरोस के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जहां घटना हुई है, वो जगह खदान से 140 किलोमीटर (87 मील) दूर है।

  • जानवरों को भी हुआ नुकसान

पुलिस ने कहा कि आसपास के कस्बों से कहा गया है कि वह स्कूलों और चर्चों के दरवाजे खोल दें। ताकि धमाके के कारण प्रभावित हुए लोग वहां शरण ले सकें. राष्ट्रपति नाना एडो डंकवा अकुफो-अडो ने कहा कि विस्फोट के परिणामस्वरूप ‘जानवरों को भी नुकसान’ हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस वहां पहुंच गई। साथ ही आग बुझाने के लिए दमकलकर्मी भी मौजूद रहे. अकुफो-अडो ने ट्वीट कर कहा, ‘यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular