hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: UP में दारोगा पर गैंगरेप पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म करने और रिश्वत लेने का आरोप, जानें पूरा मामला
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > UP में दारोगा पर गैंगरेप पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म करने और रिश्वत लेने का आरोप, जानें पूरा मामला
राज्यउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

UP में दारोगा पर गैंगरेप पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म करने और रिश्वत लेने का आरोप, जानें पूरा मामला

Revoi Editor
Last updated: November 16, 2025 10:42 am
Revoi Editor
Published: November 16, 2025
Share
SHARE

बुलंदशहर, 16 नवंबर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली में तैनात एक दारोगा पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक गैंगरेप पीड़िता का कहना है कि उसके पति को छोड़ने के बदले दारोगा ने 50 हजार रुपए की रिश्वत ली और फिर उसे एक होटल में ले जाकर 2 दिन में 5 बार दुष्कर्म किया। पीड़िता लगातार अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पहले कंपनी के 3 कर्मचारियों ने किया था अपहरण और गैंगरेप
खुर्जा की रहने वाली महिला ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी। इसी दौरान कंपनी के 3 कर्मचारियों ने उसका अपहरण किया, उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने बाद में उसका धर्म परिवर्तन कराने का भी दबाव बनाया।

महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, 4 दिन बाद लौटी घर
घटना के बाद महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 4 दिन बाद जब महिला वापस घर पहुंची, तो थाने में तैनात दारोगा जांच के नाम पर उनके घर पहुंच गया।

पति को थाने ले जाकर पीटा, फिर रिश्वत मांगी
पीड़िता का आरोप है कि दारोगा ने उसके पति को धमकाया और पूछा कि पत्नी लौट आई है, इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। इसके बाद दारोगा ने पति को थाने ले जाकर मारपीट की। जब महिला ने पति को छोड़ने की विनती की, तो दारोगा ने कोतवाल का नाम लेकर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग ली।

रिश्वत के बाद महिला को होटल ले गया दारोगा
पीड़िता का कहना है कि रिश्वत देने के बाद दारोगा ने उससे ‘कोऑपरेट करो’ कहा। इसके बाद वह महिला को एक होटल में ले गया और दो दिनों में 5 बार दुष्कर्म किया।

अधिकारियों से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं
महिला का कहना है कि वह कई बार शिकायत लेकर बड़े अधिकारियों के पास गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तीन दिन पहले जब उसने डीआईजी से मिलने की कोशिश की, तो कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने उसे धमकाया और कहा कि घर से बाहर निकली तो उसके पति को फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दरोगा लगातार उसे धमकियां दे रहा है।

पुलिस का पक्ष
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी से मिले अभिनेता दिलजीत दोसांझ, सिंगर बोले- साल 2025 की शानदार शुरुआत
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का आरोप – केंद्र सरकार ED के छापों से ‘AAP’ नेताओं को डराने की कर रही कोशिश
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह को किया फोन, अफगानिस्तान पर हुई चर्चा
क्रिकेटरों के लिए सख्त नियम बनाने जा रहा BCCI, खराब प्रदर्शन पर वेतन में होगी कटौती
ब्रिटेन : प्रधानमंत्री पद की दौड़ में भारतीय मूल के ऋषि सुनक सबसे आगे, केमी बेडनोच दौड़ से बाहर
TAGGED:Gang rapegang rape victimInspectorUP POLICE
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?