Gandhi Jayanti: राष्ट्रपति मुर्मू ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- ‘उन्होंने अहिंसा के लिए ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि…’

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर उन्हें नमन किया और विनम्र श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि गांधी जी ने केवल अहिंसा के लिए ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि उन्होंने स्वच्छता, महिला सश्क्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों के लिए भी समर्पित भाव से कार्य किया।

उन्होंने कहा कि मैं सभी नागरिकों की तरफ से गांधी जी को उनकी 154वीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व के कई बड़े नेता गांधी जी के विचारों से प्रभावित हुए जिनमें मार्टिन लूथ किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला और बराक ओबामा भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कांग्रेस नेता राहुल सहित कई अन्य राजनीतिक दिग्गजों ने भी राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे एक दिन पहले अपने संबोधन में मुर्मू ने कहा था कि गांधी के सत्य-अहिंसा ने दुनिया के लिए नया मार्ग खोला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular