hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली सरकार का तोहफा : जून माह से इलेक्ट्रिक वाहनों को मुफ्त रीचार्ज करने की सुविधा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली सरकार का तोहफा : जून माह से इलेक्ट्रिक वाहनों को मुफ्त रीचार्ज करने की सुविधा
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली सरकार का तोहफा : जून माह से इलेक्ट्रिक वाहनों को मुफ्त रीचार्ज करने की सुविधा

Vinayak Barot
Last updated: April 6, 2022 4:02 pm
Vinayak Barot
Published: April 6, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 अप्रैल। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों को बड़ी सौगात दी है। इसके तहत दिल्लीवासी जून माह से एक निर्धारित अवधि के भीतर अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को मुफ्त में रीचार्ज कर सकेंगे। ईवी चार्जिंग स्टार्टअप इलेक्ट्रिवा और दिल्ली सरकार की साझेदारी में यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी निःशुल्क सुविधा

इलेक्ट्रिक वाहन रखने वाला कोई भी व्यक्ति इस सुविधा के तहत अपनी गाड़ी को जून महीने में मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मुफ्त में रीचार्ज कर पाएंगे। लोगों को यह सुविधा दिल्ली के 40 से अधिक सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर सुविधा दी जाएगी। अपराह्न तीन बजे के बाद वाहन रीचार्ज करने के लिए 10 रुपये प्रति यूनिट शुक्ल देना होगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना ही उद्देश्य

जानकारों का कहना है कि सरकार के इस कदम के पीछे राजधानी नें इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना है। दिल्ली सरकार समेत कई कम्पनियां इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर जोर दे रही हैं। इसके तहत अलग-अलग ऑफर और स्कीम दिए जा रहे हैं ताकि लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा से ज्याद खरीदें।

दिल्ली के हर 3 किलोमीटर पर स्थापित किए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन

इलेक्ट्रिवा के संस्थापक सुमित धनुका ने बताया कि उनकी कम्पनी अब इस बात पर ध्यान दे रही है कि दिल्ली के हर तीन किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन हो, जिससे लोग इस फ्री की सेवा का सही लाभ उठा सकें।

एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में साउथ एक्सटेंशन, बीकाजी कामा प्लेस, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मयूर विहार, नेताजी सुभाष प्लेस, साउथ कैंपस, मंडेला रोड, हौज खास, ग्रीन पार्क, ग्रेटर कैलाश, पंजाबी बाग, रोहिणी, साकेत, शालीमार बाग, प्रीत विहार, नेल्सन सहित कई स्थानों पर फ्री चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। लगभग 35 ऐसी चार्जिंग स्टेशनों पर फ्री में वाहनों की रीचार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

You Might Also Like

अदालत ने विनेश, बजरंग को एशियाई खेलों में ट्रायल से छूट को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा
उमेश पाल हत्याकांड : प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के करीबी जफर के घर चलाया बुलडोजर
कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने उठाया बड़ा कदम, सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर की ये मांग
अयोध्या – श्रद्धालुओं के लिए 25 जनवरी से खोले जाएंगे राम मंदिर के कपाट, अभिषेक समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
Navratri 2022 : सीएम योगी ने पांव पखार किया कन्या पूजन, बोले-मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति
TAGGED:Delhi governmentElectric vehiclesElectrivaEV Charging StartupFree Recharging Facility
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?