तेलंगाना के पूर्व सीएम अस्पताल में भर्ती, फार्म हाउस के बाथरूम में गिरे के. चंद्रशेखर राव

हैदराबाद, 8 दिसंबर। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर होने जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक केसीआर गुरुवार देर रात हैदराबाद के बाहरी इलाके एर्रावेली स्थित अपने फार्महाउस में अचानक फिसलकर गिर पड़े जिससे उनके कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।

उन्हें शुक्रवार सुबह शहर के कॉर्पोरेट यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि उनका आपरेशन करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीआरएस सरकार की हार के बाद राव ने प्रगति भवन खाली कर दिया और अपने फार्महाउस पर रह रहे हैं।

तेलंगाना बीआरएस एमएलसी के कविता ने ट्वीट कर बताया कि बीआरएस सुप्रीमो को मामूली चोट लगी है और फिलहाल वह अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं। लोगों के समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ही बिल्कुल ठीक हो जाएंगे।

  • प्रधानमंत्री ने जल्द ठीक होने की कामना की

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि यह जानकर दुख हुआ कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर गारू को चोट लगी है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular