hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पूर्व पाक क्रिकेटर हसन रजा बोले : ‘टीम इंडिया को गेंदबाजी के लिए दी जा रहीं विशेष गेंदें, इसलिए मिल रही इतनी स्विंग’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > पूर्व पाक क्रिकेटर हसन रजा बोले : ‘टीम इंडिया को गेंदबाजी के लिए दी जा रहीं विशेष गेंदें, इसलिए मिल रही इतनी स्विंग’
खेलहिन्दी

पूर्व पाक क्रिकेटर हसन रजा बोले : ‘टीम इंडिया को गेंदबाजी के लिए दी जा रहीं विशेष गेंदें, इसलिए मिल रही इतनी स्विंग’

Vinayak Barot
Last updated: November 3, 2023 7:05 pm
Vinayak Barot
Published: November 3, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 नवम्बर। आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम ने गेंद और बल्ले से अपना धाकड़ प्रदर्शन जारी रखा है और रोहित शर्मा एंड कम्पनी लगातार सातवीं जीत से सबसे पहले सेमीफाइनल में जा पहुंची है।

भारतीय टीम की अब तक की बल्लेबाजी और गेंदबाजी देख विश्व क्रिकेट के दिग्गज भी तारीफ करने के लिए मजबूर हैं। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ियों और मीडियाकर्मियों को लगता है कि भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के पीछे कुछ गड़बड़ है। इस क्रम में एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन रजा ने तो एक टीवी शो में अजीबोगरीब बयान दे डाला कि भारतीय गेंदबाजों को विशेष गेंदें दी जा रही हैं, तभी उन्हें इतनी स्विंग मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय पेसरों – मो. शमी और मो. सिराज ने ऐसा कहर बरपाया कि 358 रनों के लक्ष्य के सामने श्रीलंकाई टीम 55 रनों पर ही बिखर गई थी। शमी ने करिअर बेस्ट गेंदबाजी करते हुए पांच ओवरों में सिर्फ 18 रन देकर जहां पांच विकेट लिए थे वहीं सिराज ने सात ओवरों में 16 रन देकर तीन शिकार किए थे।

दरअसल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हसन रजा से पाकिस्तानी समाचार चैनल ‘एबीएन’ पर एक कार्यक्रम के दौरान एंकर ने पूछा कि क्या भारतीय गेंदबाजों को गेंदबाजी के लिए कुछ विशेष गेंदें दी गई हैं जो उन्हें असाधारण बनाती हैं?

‘भारत को गेंदबाजी के लिए जो गेंदें दी जा रही हैं, उनकी जांच होनी चाहिए‘

जवाब में हसन रजा ने कहा कि शायद दूसरी पारी में बॉल चेंज हो जाती है। जिस तरह से आईसीसी बॉल दे रहा है, या फिर थर्ड अंपायर पैनल दे रहा है, या बीसीसीआई दे रहा है, इसका निरीक्षण होना चाहिए। रजा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अंपायर भी भारतीय टीम पर मेहरबान है और कुछ बहुत क्लोज फैसले भारत के पक्ष में गए हैं।

ICC Might Give Different Ball to Indian Bowlers thats why they are Getting Seam and Swing More Than Others.Ex Test Cricketer Hasan Raza.#CWC23 #INDvSL pic.twitter.com/7KCQoaz0Qs

— Hasnain Liaquat (@iHasnainLiaquat) November 2, 2023

हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जब भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देखकर कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर परेशान हुए हों। इससे पहले जब 14 अक्टूबर तो टीम इंडिया ने पाक को अहमदाबाद में पटखनी दी थी, तब टीम के डायरेक्टर मिकी ऑर्थर ने कहा था कि स्टेडियम में पाकिस्तानी टीम को सपोर्ट नहीं मिला। उन्हें इसे आईसीसी की बजाय बीसीसीआई का इवेंट करार दिया था।

You Might Also Like

एशिया कप : भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर फिर बारिश का प्रकोप, सुपर फोर का अधूरा मुकाबला अब सोमवार को पूरा होगा
उत्तराखंड : केदारनाथ के गरुड़चट्टी में यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, छह लोगों की मौत
Stock Market: ईरान-इजरायल तनाव चलते शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1200 अंक लुढ़का
आईपीएल 2023 : प्रेरक मांकड व पूरन ने सुपर जाएंट्स को दिलाई रोमांचक जीत, एसआरएच अब दूसरी टीमों के सहारे
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भाजपा से दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र में लगाए कई आरोप
TAGGED:Former Pakistan cricketerHasan RazaIndian teamso much swingspecial balls for bowling
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?