प्रियंका गांधी के नाम पर AI डीपफेक वीडियो से ठगी की कोशिश, निवेश के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी लिंक

नई दिल्ली, 10 सितंबर: कांग्रेस नेता और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम और आवाज का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रियंका गांधी के AI से बनाए गए फर्जी फोटो और आवाज वाले वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इन वीडियो के जरिए लोगों को निवेश के नाम पर पैसे लगाने के लिए उकसाया जा रहा है।

प्रियंका गांधी के कार्यालय ने इस मामले को लेकर इंस्टाग्राम पर ‘Scam Alert’ जारी किया है। कार्यालय ने लोगों को ऐसे वीडियो और पोस्ट से सावधान रहने की अपील की है।

प्रियंका गांधी के नाम पर वायरल हो रहे फर्जी AI वीडियो

प्रियंका गांधी के कार्यालय के मुताबिक, WhatsApp, Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके नाम और आवाज का इस्तेमाल करके तैयार किए गए फर्जी वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो में कथित तौर पर निवेश करने और कम समय में भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया जा रहा है।

कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे वीडियो पूरी तरह फर्जी और स्कैम हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे इन वीडियो में दिए गए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी तरह का निवेश न करें।
संदिग्ध पोस्ट या वीडियो सामने आने पर उसे रिपोर्ट और ब्लॉक करने की भी सलाह दी गई है।

निर्मला सीतारमण के नाम पर भी सामने आया था AI फर्जी वीडियो

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम और पहचान का इस्तेमाल करके भी एक फर्जी निवेश वीडियो सामने आया था। इसमें दावा किया गया था कि महज 22 हजार रुपये के शुरुआती निवेश से हर सप्ताह 5.5 लाख रुपये तक की कमाई की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular