1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. एग्जिट पोल के अनुमान : पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सिंहासन छीनने को तैयार भाजपा
एग्जिट पोल के अनुमान : पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सिंहासन छीनने को तैयार भाजपा

एग्जिट पोल के अनुमान : पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सिंहासन छीनने को तैयार भाजपा

0
Social Share

* असम में भाजपा की हैट्रिक, पुडुचेरी में भी एनडीए की वापसी

* केरलम में कांग्रेस की अगुआई वाले यूडीएफ का जोर

* तमिलनाडु में चौंका सकता है परिणाम

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। पश्चिम बंगाल में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के साथ बुधवार की शाम पांचों राज्यों के लिए एग्जिट पोल के जो अनुमान सामने आए हैं, उनमें मोटे तौर पर दो राज्यों – पश्चिम बंगाल व केरल में बदलाव का जनादेश मिलता दिखाई दे रहा है।

दरअसल, ज्यादातर एक्जिट पोल के अनुमानों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुआई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का सिंहासन छीनकर भाजपा पहली बार सरकार बनाने को तत्पर प्रतीत हो रही है। वहीं केरल में सीपीएम की अगुआई वाले एलडीएफ की जगह कांग्रेस की अगुआई वाले यूडीएफ की सरकार आने की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन, तमिलनाडु का एग्जिट पोल दुविधा में डालने वाला है।

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का अनुमान

अब तक आए ज्यादातर एक्जिट पोल के अनुमानों में चौथी बार सत्ता में वापसी का ममता बनर्जी का सपना टूटता नजर आ रहा है। वहीं 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा को पहली बार बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। बंगाल के लिए देर रात तक के एग्जिट पोल के अनुमान इस प्रकार हैं –

  • P-MARQ : भाजपा (150-175), टीएमसी (118-138), अन्य (2-6)
  • Poll Diary : भाजपा (142-171), टीएमसी (99-127), अन्य (0-1)
  • Matrize : भाजपा (146-161), टीएमसी (125-140), अन्य (6-10)
  • Chanakya Strtegies : भाजपा (150-160), टीएमसी (130-140), अन्य (6-10)
  • Peoples Pulse : भाजपा (95-100), टीएमसी (177-187), अन्य (0)

असम में तीसरी बार भाजपा सरकार की भविष्यवाणी

पूर्वोत्तर राज्य असम में फिर से भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। यहां के लिए लगभग सभी एग्जिट पोल में हिमंत बिस्वा सरमा की अगुआई वाली एनडीए सरकार की भविष्यवाणी की गई है। असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए नतीजों के अनुमान इस प्रकार हैं –

  • P-MARQ : भाजपा+ (82-94), कांग्रेस+ (30-40), अन्य (4)
  • Poll Diary : भाजपा+ (86-101), कांग्रेस+ (15-26), अन्य (0)
  • Matrize : भाजपा+ (85-85), कांग्रेस+ (25-32),अन्य (6-12)
  • Peoples Pulse : भाजपा+ (68-72), कांग्रेस+ (22-26),अन्य (5)
  • Axis My India : भाजपा+ (88-100), कांग्रेस+ (24-36),अन्य (0-3)

केरल में सरकार बदलने का अनुमान

केरल में लगभग सभी एग्जिट पोल में पिनाराई विजयन की अगुआई वाले एलडीएफ सरकार से सत्ता छिनने भविष्यवाणी की गई है। वहीं कांग्रेस की अगुआई वाली यूडीएफ की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल का अनुमान –

  • Matrize : एलडीएफ (60-65), यूडीएफ (70-75), अन्य (2-4)
  • Axis My India : एलडीएफ (49-62), यूडीएफ (78-90), अन्य (0-3)
  • P-MARQ : एलडीएफ (62-69), यूडीएफ (72-79), अन्य (3)
  • Peoples Pulse : एलडीएफ (55-65), यूडीएफ (75-85), अन्य (0-3)

तमिलनाडु में चौंका सकता है चुनाव परिणाम

तमिलनाडु में यूं अधिकतर एग्जिट पोल ने एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले डीएमके गठबंधन की सरकार की सत्ता में वापसी की संभावना दिखाई है। लेकिन, दो एग्जिट पोल ने बहुत ही अप्रत्याशित चुनाव नतीजे की भविष्यवाणी की है। इनमें से एक के अनुसार वहां एनडीए सरकार बन सकती है तो दूसरे में टीवीके को कुर्सी के सबसे ज्यादा नजदीक दिखाया गया है। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल का अनुमान –

  • Peoples Pulse : एनडीए (65-80), डीएमके+(125-145) और टीवीके (2-6)
  • Matrize : एनडीए (87-100), डीएमके+(122-132) और टीवीके (10-18)
  • Axis My India :एनडीए (22-32), डीएमके+(92-100) और टीवीके (98-120)
  • P-MARQ : एनडीए (65-85), डीएमके+(125-145) और टीवीके (16-32)
  • Jan KI BAAT : एनडीए (128-147), डीएमके+(75-95) और टीवीके (8-15)

पुडुचेरी में फिर से एनडीए की सरकार

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए करीब-करीब सारे एग्जिट पोल एनडीए के पक्ष में आए हैं। वहां फिर से भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद जताई गई है।

  • Peoples Pulse : एनडीए (16-19), डीएमके+ (10-12) और अन्य (1-2)
  • Axis My India : एनडीए (16-20), डीएमके+ (6-8) और अन्य (2-7)
  • JVC Exit Poll : एनडीए (15-17), डीएमके+ (11-13) और अन्य (1-3)
  • Praja Poll : एनडीए (19-25), डीएमके+ (6-10) और अन्य (0)
  • Kamakhya Analytics : एनडीए (17-24), डीएमके+ (4-7) और अन्य (1-2)
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code