hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Cash for Query Scandal : लोकसभा की आचार समिति ने महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को किया तलब
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > Cash for Query Scandal : लोकसभा की आचार समिति ने महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को किया तलब
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

Cash for Query Scandal : लोकसभा की आचार समिति ने महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को किया तलब

Vinayak Barot
Last updated: October 26, 2023 8:09 pm
Vinayak Barot
Published: October 26, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। लोकसभा की आचार समिति ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा को उनके खिलाफ नकदी के बदले प्रश्न मामले में पेश होने के लिए 31 अक्टूबर को तलब किया है।

भाजपा सांसद निशिकांत और वकील अनंत के मौखिक साक्ष्य रिकॉर्ड किए गए

पैनल ने गुरुवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई को मौखिक साक्ष्य रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया, जिन्होंने मोइत्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी पर निशाना साधने वाले प्रश्न पूछने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

पैनल के अध्यक्ष विनोद सोनकर बोले – महुआ को 31 अक्टूबर को तलब किया गया

पैनल के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा, ‘आज जिन दो लोगों को बुलाया गया था, उनमें वकील और निशिकांत दुबे शामिल। उन्हें ध्यान से सुना गया। उसके बाद यह निर्णय लिया गया कि महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को बुलाया जाएगा। वह आएंगी और अपना पक्ष रखेंगी। समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि आईटी मंत्रालय और गृह मंत्रालय को उनका विवरण उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा जाएगा।’

सूत्रों ने बताया कि जय अनंत देहाद्राई से, जिन्हें मोइत्रा ने ‘जिल्टेड-एक्स’ कहा था, पैनल ने जिरह की। पैनल ने निशिकांत दुबे से यह भी पूछा कि क्या वह मोइत्रा के खिलाफ आरोप ला रहे हैं क्योंकि उन्होंने उन पर फर्जी डिग्री रखने का आरोप लगाया था। सूत्रों ने कहा कि पैनल मोइत्रा के खिलाफ आरोपों को बहुत गंभीरता से ले रहा है।

निशिकांत दुबे ने देहाद्राई द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों का हवाला देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट के अपने लॉगिन क्रेडेंशियल व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के साथ साझा किए थे ताकि उन्हें सीधे संसद में प्रश्न पोस्ट करने की अनुमति मिल सके।

पत्र में दुबे ने लिखा था कि वकील ने, जो उनके अलग होने से पहले मोइत्रा के करीबी थे, उनके और व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के बीच ‘रिश्वत के आदान-प्रदान के अकाट्य सबूत’ साझा किए थे। हालांकि मोइत्रा ने आरोपों को खारिज कर दिया था और अदानी समूह पर उन्हें समूह पर सवाल पूछने से रोकने के लिए निशाना बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने भाजपा पर उन्हें लोकसभा से निकालने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया था।

उधर कारोबारी हीरानंदानी ने बाद में एक हलफनामा दायर कर स्वीकार किया कि उनके पास मोइत्रा के लॉगिन क्रेडेंशियल हैं। एथिक्स कमेटी के साथ अपनी बैठक से पहले निशिकांत दुबे ने कहा, ‘वे मुझसे जो भी सवाल पूछेंगे, मैं उनका जवाब दूंगा। समिति जब भी मुझसे कहेगी मैं उसके समक्ष उपस्थित हो जाऊंगा। दस्तावेज झूठ नहीं बोलते। अब सवाल यह है कि महुआ चोर है या नहीं।’

You Might Also Like

राहुल गांधी बोले – RSS का इरादा ‘एक विचार, एक इतिहास और एक भाषा’ थोपने का है, इसे स्वीकार नहीं करेंगे
बॉलीवुड : ‘दोस्ताना 2’ में कार्तिक की जगह लेंगे अक्षय कुमार, दिखेगा लव ट्रैंगल
ऐसा भी होता है! दौराने शौच वृद्ध को अजगर ने डस लिया, पायथॉन मालिक गिरफ्तार
विश्व कप क्रिकेट : इंग्लैंड की पाकिस्तान पर बड़ी जीत, न्यूजीलैंड ने पूरी की सेमीफाइनल लाइनअप की औपचारिकता
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल पुष्कर सिंह धामी बोले – शीर्ष नेतृत्व का हर फैसला स्वीकार
TAGGED:Cash for Query ScandalEthics CommitteeLok SabhaMahua Moitra
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?