hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक : अश्लील वीडियो केस में फंसे पूर्व पीएम देवगौड़ा के पौत्र प्रज्वल रेवन्ना, सीएम सिद्धारमैया ने गठित की SIT
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > कर्नाटक : अश्लील वीडियो केस में फंसे पूर्व पीएम देवगौड़ा के पौत्र प्रज्वल रेवन्ना, सीएम सिद्धारमैया ने गठित की SIT
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

कर्नाटक : अश्लील वीडियो केस में फंसे पूर्व पीएम देवगौड़ा के पौत्र प्रज्वल रेवन्ना, सीएम सिद्धारमैया ने गठित की SIT

Revoi Editor
Last updated: April 28, 2024 4:46 pm
Revoi Editor
Published: April 28, 2024
Share
SHARE

बेंगलुरु, 28 अप्रैल। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पौत्र और कर्नाटक के हासन से जनता दल (सेक्युलर) के मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कथित अश्लील वीडियो का मामला सामने आया है। राज्य में यह चर्चा भी तेजी से फैल गई है कि वीडियो प्रकरण सामने आने के बाद हासन से जेडीएस उम्मीदवार रेवन्ना विदेश चले गए हैं।

फिलहाल रेवन्ना से जुड़ा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने महिला आयोग की मांग पर मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है।

सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रज्वल रेवन्ना के कथित अश्लील वीडियो मामले में एक विशेष जांच दल गठित करने का निर्णय लिया है। हासन जिले में अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित हुआ, जिसमें ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। महिला आयोग की अध्यक्ष के अनुरोध पर एसआईटी जांच कराने का निर्णय लिया गया है।

सिद्धारमैया ने एक्स पर लिखा, ‘इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने सरकार को एसआईटी जांच कराने के लिए पत्र लिखा था। उनके अनुरोध के जवाब में यह निर्णय लिया गया है।’ इससे पहले गत 25 अप्रैल को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कथित वीडियो प्रसारित होने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने सिद्धारमैया से एसआईटी जांच शुरू करने का अनुरोध किया था।

भाजपा ने अश्लील वीडियो प्रकरण से बनाई दूरी

इस बीच भाजपा ने प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित स्लीज टेप के विवाद से दूरी बना ली है। भाजपा राज्य में जद (एस) के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है और रेवन्ना हासन से एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

भाजपा की राज्य इकाई के मुख्य प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा, ‘एक पार्टी के रूप में हमारे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। वीडियो से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है और न ही हमें प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल की राज्य सरकार द्वारा घोषित एसआईटी जांच पर कोई टिप्पणी करनी है।

भाजपा की राज्य इकाई के एक अन्य प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र रंगप्पा ने कहा कि कोई टिप्पणी नहीं। भाजपा के सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने कथित स्लीज टेप मामले पर आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया नहीं देने का फैसला किया है क्योंकि राज्य में उसके कई वरिष्ठ नेता इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

You Might Also Like

राजीव शुक्ला व आशीष शेलार एसीसी बोर्ड में बीसीसीआई के प्रतिनिधि नामित
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र लोग नहीं यूज कर सकेंगे सोशल, संसद में पेश हुआ बिल
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले – कांग्रेस की पीएम पद में कोई दिलचस्पी नहीं, भारत के विचार की रक्षा करना चाहती है पार्टी
असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त : 5 जवान शहीद, एयरफोर्स ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के दिए आदेश
यूक्रेन संकट : विदेश मंत्रालय ने खारिज किया रूस की ओर से छह घंटे तक युद्ध रोकने का सोशल मीडिया का दावा
TAGGED:CM Siddaramaiah formed SITFormer PM Deve Gowda's grandsonKARNATAKAPrajwal RevannaRevanna trapped in pornographic video case
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : एडीजी प्रशांत कुमार बोले – राज्य पुलिस निष्पक्ष, भयमुक्त और प्रलोभन मुक्त चुनाव के लिए कटिबद्ध

Vinayak Barot
Vinayak Barot
January 9, 2022
Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप से हाहाकार, 250 लोगों की मौत, 500 घायल
लखनऊ में विकसित की जा रही देश की पहली नाइट सफारी, प्रकृति प्रेमियों के लिए बनेगा रोमांच का नया केंद्र
अखिलेश ने बोला हमला, कहा- OBC को जनसंख्या के अनुपात में हक नहीं देना चाहती बीजेपी
असम : निर्दलीय विधायक गोगोई के खिलाफ राजद्रोह के आरोपों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?