hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले – ‘आरक्षण तब तक दिया जाना चाहिए, जब तक इसकी जरूरत है’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले – ‘आरक्षण तब तक दिया जाना चाहिए, जब तक इसकी जरूरत है’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले – ‘आरक्षण तब तक दिया जाना चाहिए, जब तक इसकी जरूरत है’

Revoi Editor
Last updated: April 28, 2024 3:12 pm
Revoi Editor
Published: April 28, 2024
Share
SHARE

हैदराबाद, 28 अप्रैल। लोकसभा चुनाव की रैलियों में एक तरफ जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है वहीं विपक्षी नेता बार-बार कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान बदल कर देश के दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों का आरक्षण छीनना चाहती है।

इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि संघ परिवार ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का कभी विरोध नहीं किया। यहां एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. भागवत ने कहा कि RSS का मानना है कि आरक्षण तब तक दिया जाना चाहिए, जब तक कि इसकी जरूरत है।

प्रचलित वीडियो के दावे को गलत करार दिया

मोहन भागवत ने प्रचलन में एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि यह गलत दावा करता है कि आरएसएस आरक्षण का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि जब से आरक्षण अस्तित्व में आया है, तब से संघ ने संविधान के अनुसार आरक्षण का पूर्ण समर्थन किया है।

पहले भी आरक्षण का समर्थन कर चुके हैं मोहन भागवत

गौरतलब है कि आरक्षण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी हमले जारी हैं। मोहन भागवत इससे पहले भी आरक्षण का समर्थन कर चुके हैं। आरएसएस प्रमुख ने पिछले वर्ष नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है, तब तक आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि भेदभाव समाज में व्याप्त है, भले ही यह दिखायी नहीं देता हो।

स्मरण रहे कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैलियों में बार-बार दावा किया है कि भाजपा का मकसद संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह करने और दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करने का है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भी शनिवार को आरोप लगाया कि आरएसएस-भाजपा आरक्षण के विरोधी हैं। कांग्रेस और उसके शीर्ष नेता इस लोकसभा चुनाव में लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के प्रयास में है।

दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हाल में कई चुनावी जनसभाओं में आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस एससी, एसटी एवं ओबीसी के आरक्षण को मुस्लिम समुदाय को देना चाहती है। बीजेपी भी विपक्षी नेताओं के आरोपों पर हमलावर है और खुद प्रधानमंत्री मोदी अपनी हर चुनावी रैली में इसका जवाब दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने तुष्टीकरण की राजनीति को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन का आधार बताते हुए कहा कि इस गठबंधन के नेता धर्म आधारित आरक्षण देने के मकसद से संविधान बदलने के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के उलट भाजपा राज्यों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) का आरक्षण लूटने के उनके मंसूबे पर ‘ताला’ लगाने के लिए 400 सीटें मांग रही है।

You Might Also Like

सीडीएस जनरल रावत और उनकी पत्‍नी का अंतिम संस्‍कार कल दिल्‍ली छावनी में किया जाएगा
अफ्रीका : कांगो में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से लगा लाशों का ढेर, 200 से ज्यादा लोगों की मौत
यौन उत्पीड़न के इरादे से बच्चों को छूना पोक्सो अपराध : सुप्रीम कोर्ट
प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक
दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को बड़ी राहत, केस दर्ज करने के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया रद
TAGGED:MOHAN BHAGWATReservation should be givenRSS CHIEF
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?