Emergency : कंगना रणौत ने शुरू कर दी ‘इमरजेंसी’ की तैयारी, वायरल हो रहीं तस्वीरें

मुंबई, 2 जुलाई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी की रीडिंग सेशन शुरू कर दी है।
कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। कंगना इस फिल्म को निर्देशित करेंगी। वह इस फिल्म में अभिनय करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी।

रनौत ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी की रीडिंग सेशन शुरू कर दी है। कंगना रनौत ने 2 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें अपनी टीम के साथ बैठकर स्क्रिप्ट की चर्चा करते हुए देखा जा सकता है, वहीं एक फोटो में वह रीडिंग करती नजर आ रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म तेजस में नजर आएंगी। इसमें वह पायलट की भूमिका निभाएंगी। कुछ दिन पहले अभिनेत्री का एक शो लॉकअप भी ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हुआ था। इस शो को खुद कंगना ने होस्ट किया था। लॉकअप में वह कंटेस्टेंट की क्लास लगाती दिखी थीं। कंगना रणौत सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में चल रहे बवाल के बीच उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा था।

  • कंगना रनोट सोशल मीडिया पर अक्सर अपने विचार रखती हैं

कंगना रनोट सोशल मीडिया पर अक्सर अपने विचार रखती हैंl इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जाता हैl हाल ही में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर पद छोड़ने के बाद निशाना साधा हैl कंगना रनोट की इसके पहले भी शिवसेना से लड़ाई हुई थीl इसके बाद उनका घर तोड़ दिया गया थाl जिसे मुंबई उच्च न्यायालय ने गलत बताया था और कंगना को मुआवजा देने के लिए कहा थाl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular