hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तेजस्वी यादव के दावे पर चुनाव आयोग का जवाब – ‘ध्यान से देख लें वोटर लिस्ट में अपना नाम’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > तेजस्वी यादव के दावे पर चुनाव आयोग का जवाब – ‘ध्यान से देख लें वोटर लिस्ट में अपना नाम’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

तेजस्वी यादव के दावे पर चुनाव आयोग का जवाब – ‘ध्यान से देख लें वोटर लिस्ट में अपना नाम’

Revoi Editor
Last updated: August 2, 2025 5:27 pm
Revoi Editor
Published: August 2, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली/पटना , 2 अगस्त। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को दावा किया कि उनका नाम भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा शुक्रवार को बिहार के लिए जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है। हालांकि चुनाव आयोग ने उनका दावा खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि राजद नेता का नाम मतदाता सूची में है।

दरअसल, तेजस्वी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गणना फॉर्म (Enumeration Forms) भरा था। लेकिन ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मेरा नाम नहीं है। मैं आगामी विधानसभा चुनाव कैसे लड़ूंगा?’ तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने इलेक्शन कमीशन के पोर्टल पर अपना ECIP (Electors Photo Identity Card) No. RAB2916120 डालकर सर्च किया तो No Records Found लिखकर आया।

मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। हम चुनाव कैसे लड़ेंगे?
ताज्जुब की बात है!- श्री @yadavtejashwi जी।

{EPIC- RAB2916120} pic.twitter.com/HjxS3rTwHX

— Office of Tejashwi Yadav (@TejashwiOffice) August 2, 2025

फिलहाल चुनाव आयोग की मशीनरी तुरंत हरकत में आ गई और उसने तेजस्वी यादव के दावे का फैक्ट चेक करते हुए बताया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम शामिल है। आयोग ने बकायदा मतदाता सूची का वह प्रारूप भी जारी किया है, जिसमें तेजस्वी की फोटो के साथ उनका नाम, उम्र, पिता का नाम, मकान संख्या  दर्ज है।

राजद नेता के आरोपों पर चुनाव आयोग ने फौरन डेटा शेयर करते हुए कहा, ‘तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। हमने लिस्ट शेयर की है और उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि वह ध्यान से अपना नाम देख लें।’ चुनाव आयोग ने जो रिकॉर्ड शेयर किया, उसमें तेजस्वी यादव का ECIP No. RAB0456228 था। चुनाव आयोग द्वारा शेयर किए गए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव का नाम सीरियल नंबर 416 पर दर्ज है।

डिप्टी CM सम्राट चौधरी का तेजस्वी यादव पर तंज

तेजस्वी यादव के दावे का इलेक्शन कमीशन द्वारा फैक्ट चेक किए जाने के बाद भाजपा नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन पर तंज कसते हुए कहा, ‘तेजस्वी, आपकी योग्यता पर मुझे ही नहीं, आपके परिवार और पूरे बिहार को भी शंका है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजना आपके लिए बहुत मुश्किल लग रहा होगा। आपका नाम ससम्मान पिताजी के साथ दर्ज है, आप देख सकते हैं। भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए। राजद का भ्रम और डर दोनों बार-बार बोगस साबित हो रहा है।’

वोटर एक सितम्बर, 2025 तक जुड़वा सकते हैं नाम

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में एसआईआर प्रक्रिया 30 सितम्बर, 2025 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होने के साथ समाप्त होगी। यानी जो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है, वह फाइनल नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने आश्वासन दिया है कि बिहार के सभी मतदाताओं और राजनीतिक दलों को संशोधित वोटर लिस्ट पर एक अगस्त से एक सितम्बर तक दावे और आपत्तियां देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

सीईसी ने कहा कि बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन अधिकारी (EROs) राज्य में मतदाताओं या किसी भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को एक अगस्त से एक सितम्बर तक आगे आकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने तथा मतदाताओं से जुड़ी जानकारी में सुधार के लिए दावे और आपत्तियां देने के लिए आमंत्रित करेंगे। अगर तेजस्वी यादव का नाम सही में वोटर लिस्ट में नहीं होता, तब भी उन्हें इसे ठीक कराने के लिए दो माह का समय मिलता।

बिहार में मतदाता सूची से हटेंगे 65 लाख नाम

उल्लेखनीय है कि बिहार में 24 जून से शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची 30 सितम्बर को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव आयोग ने 27 जुलाई को एक प्रेस नोट में कहा था कि बिहार में मतदाता सूची में पंजीकृत 91.69% मतदाताओं ने अपने गणना फॉर्म जमा कर दिए हैं और एक अगस्त को प्रकाशित होने वाले ड्राफ्ट में उनका नाम शामिल होगा।

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि 24 जून, 2025 तक 7.89 करोड़ मतदाताओं में से 7.24 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने गणना फॉर्म जमा कर दिए थे, जो एसआईआर प्रक्रिया में लोगों की भारी भागीदारी का संकेत है। इसका मतलब है कि 65 लाख मतदाताओं के नाम एक अगस्त की मसौदा सूची में शामिल नहीं होंगे। आयोग ने कहा कि मतदाता सूची में नाम न होने के कारणों में मतदाता की मृत्यु, स्थायी स्थानांतरण और एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत होना शामिल है।

You Might Also Like

महाराष्ट्र : उद्धव और एकनाथ शिंदे के समर्थक आपस में भिड़े, विधायक पर लगा गोली चलाने का आरोप
‘मन की बात’ में पीएम मोदी की देशवासियों से अपील – टोक्यो ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं
मनीष कश्यप को सात दिनों की रिमांड पर लेगी EOU, दो-दो राज्यों की पुलिस सवालों की लिस्ट के साथ तैयार
दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़े, जानें आज का रेट
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा : छह लोगों की मौत, तीन घायल
TAGGED:Bihar SIRCheck your name in the voter listELECTION COMMISSIONReply to Tejashwi Yadav
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
मध्यप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

August 10, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?