hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ईडी ने जॉर्ज सोरोस के ओएसएफ के लाभार्थियों और इससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ की छापेमारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ईडी ने जॉर्ज सोरोस के ओएसएफ के लाभार्थियों और इससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ की छापेमारी
राष्ट्रीयहिन्दी

ईडी ने जॉर्ज सोरोस के ओएसएफ के लाभार्थियों और इससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ की छापेमारी

Revoi Editor
Last updated: March 18, 2025 3:25 pm
Revoi Editor
Published: March 18, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली/बेंगलुरु, 18 मार्च। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन से संबंधित जांच के सिलसिले में मंगलवार को अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस समर्थित ‘ओपन सोसाइटी फाउंडेशन’ (OSF) के कुछ कथित लाभार्थियों और उससे जुड़ी कुछ संस्थाओं के खिलाफ बेंगलुरु में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि फेमा के तहत कुछ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से जुड़े लोगों सहित लाभार्थियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि यह मामला ओएसएफ द्वारा कथित रूप से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त करने और कुछ लाभार्थियों द्वारा फेमा दिशा-निर्देशों का कथित उल्लंघन कर इन निधियों का उपयोग किए जाने से संबंधित है।

एक न्यूज एजेंसी द्वारा ओएसएफ को भेजे गए ईमेल का अभी जवाब नहीं मिला है। हंगरी-अमेरिकी राजनीतिक कार्यकर्ता सोरोस और उसके संगठन ओएसएफ पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद के दौरान उनके बयानों की भी पार्टी ने आलोचना की थी।

ओएसएफ के अनुसार, वह मानवाधिकार, न्याय और जवाबदेह सरकार का समर्थन करने वाले समूहों को निजी तौर पर वित्तपोषित करने वाले दुनिया के सबसे बड़े समूहों में से एक है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबकि, 2021 के दौरान भारत के लिए इसका कुल खर्च 4,06,000 अमेरिकी डॉलर था। ओएसएफ ने 1999 में भारत में काम करना शुरू किया, जिसमें भारतीय संस्थानों में अध्ययन और शोध करने के लिए छात्रों को छात्रवृत्ति एवं फेलोशिप की पेशकश की गई।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन का मूल पाठ
एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे, पूर्वाह्न 8 बजे शुरू होगी मतगणना
प्राण प्रतिष्ठा समारोह: तीन संदिग्ध मिलने के बाद हाई अलर्ट मोड पर अयोध्या, सीएम योगी आज खुद पहुंचकर परखेंगे तैयारी
विपक्ष पर बरसे सीएम योगी – पहले मुगलों ने लूटा फिर अंग्रेजों ने तबाह किया, अब जो कुछ बचा वो कांग्रेस और सपा ने…
उत्तर प्रदेश : कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को राशन और भत्ता देगी योगी सरकार
TAGGED:ED raidsGeorge SorosOSF
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

अनुराधा पौडवाल की मांग, लाउडस्पीकर से अजान पर लगे बैन, कहा- मुस्लिम देशों में भी है रोक

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 7, 2022
Bangladesh Send Mangoes as Gifts to Modi, Mamata
बॉलीवुड : अगले हफ्ते से अजय देवगन शुरू करेंगे कैथी के हिंदी रीमेक की शूटिंग
UP: ‘हिजाब पहनें मुस्लिम मर्द, रंग से बची रहेगी टोपी और…’ योगी के मंत्री का विवादित बयान
यूपी: अब जौनपुर की अटाला मस्जिद पर बढ़ा विवाद, हाईकोर्ट में 9 दिसंबर को होगी सुनवाई, भड़के ओवैसी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?