hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को राशन और भत्ता देगी योगी सरकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > उत्तर प्रदेश : कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को राशन और भत्ता देगी योगी सरकार
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

उत्तर प्रदेश : कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को राशन और भत्ता देगी योगी सरकार

Vinayak Barot
Last updated: May 19, 2021 7:05 pm
Vinayak Barot
Published: May 19, 2021
Share
SHARE

लखनऊ, 19 मई। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत इन स्कूली बच्चों को मिड डे मील के राशन के साथ ही भत्ता देने का भी फैसला लिया गया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस फैसले के तहत संबंधित विभाग को निर्देशित किया है कि प्राइमरी स्कूलों के बच्चों का बकाया राशन उन तक अविलंब पहुंचाया जाए। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को मिड-डे मील भत्ता और अनाज मिलेगा।

प्रदेश के सभी जिलों में अभिभावकों को अनाज के लिए प्राधिकार पत्र सौंपने और इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बीते मार्च के आखिरी हफ्ते में सितम्बर, 2020 से फरवरी, 2021 तक के मिड डे मील भत्ता का आदेश जारी किया गया था।

मिड डे मील का राशन प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों को प्राधिकार पत्र लेकर कोटेदार के यहां जाना होगा, जिससे उनके बच्चे को आवंटित अनाज उन्हें मिल जाएगा।

  • विद्यार्थियों को देय भत्ते की राशि तय

योगी सरकार ने जूनियर हाई स्कूल (कक्षा 6 से 8 तक) के विद्यार्थियों के लिए 923 रुपये और प्राइमरी स्कूल (कक्षा एक से पांच) तक के विद्यार्थियों के लिए 685 रुपये भत्ता तय किया है। जूनियर स्कूल के बच्चों को 124 दिन (एक सितम्बर, 2020 से नौ फरवरी, 2021 तक) और प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को 138 दिन का भत्ता (एक सितम्बर, 2020 से 28 फरवरी, 2021 तक) देय होगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल शुरुआत से ही बंद हो गए थे। ऐसे में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत देने के लिए स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील को उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया था। सरकार मार्च से 31 अगस्त, 2020 तक दो चरणों में 76 व 49 दिनों का मिड डे मील भत्ता व अनाज दो चरणों में दे चुकी है। अब कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए इसे दुबारा देने का फैसला लिया गया है।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा – जनता से वादे कर भूल जाना इनका चरित्र
दिल्ली हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को राहत, वकीलों से दो अतिरिक्त बैठक की मिली अनुमति
पंचायत चुनाव में बम्पर जीत के बाद सीएम ममता का भाजपा पर हमला – ‘एजेंट व एजेंसी से देश नहीं चलता’
सत्येंद्र जैन के वकील की सुप्रीम कोर्ट में दलील – ‘पूर्व मंत्री का वजन 35 किलो घटा, वह कंकाल जैसे दिखाई देने लगे हैं’
कर्नाटक : कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र ED की गिरफ्त में, 12 करोड़ कैश और 6 करोड़ के आभूषण बरामद
TAGGED:allowancesrationsUttar Pradesh will give childrenyogi government
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?