hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विपक्ष पर बरसे सीएम योगी – पहले मुगलों ने लूटा फिर अंग्रेजों ने तबाह किया, अब जो कुछ बचा वो कांग्रेस और सपा ने…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > विपक्ष पर बरसे सीएम योगी – पहले मुगलों ने लूटा फिर अंग्रेजों ने तबाह किया, अब जो कुछ बचा वो कांग्रेस और सपा ने…
राजनीतिउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी – पहले मुगलों ने लूटा फिर अंग्रेजों ने तबाह किया, अब जो कुछ बचा वो कांग्रेस और सपा ने…

Revoi Editor
Last updated: August 21, 2025 7:54 pm
Revoi Editor
Published: August 21, 2025
Share
SHARE

एटा, 21 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एटा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों द्वारा भारत को लूटने और तबाह करने के बाद जो कुछ भी देश में बचा रह गया था, उसे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने और अधिक नुकसान पहुंचाया और देश के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया।

एटा में 750 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित श्री सीमेंट प्लांट का उद्घाटन

सीएम योगी एटा में 750 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित श्री सीमेंट प्लांट के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज डबल इंजन की सरकार के चलते विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का काम हो रहा है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की नीयत कभी सबके विकास की नहीं रही। इन्होंने साथ तो सबका लिया, लेकिन विकास सिर्फ अपने परिवारों का किया। इनके शासन में न तो व्यापारी सुरक्षित था और न ही बेटियां। प्रदेश में अराजकता और असुरक्षा का माहौल था। यही वजह रही कि देश और प्रदेश लगातार पिछड़ते चले गए।

जनपद एटा में श्री सीमेंट के प्लांट के उद्घाटन हेतु आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/nQGVVtNr38

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2025

सपा-कांग्रेस की नीतियों से देश पहचान के संकट में आ गया

मुख्यमंत्री योगी ने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा, ‘1947 से पहले 1907 तक भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। सत्रहवीं और अठारहवीं सदी में हम नंबर-1 अर्थव्यवस्था थे। पहले मुगलों ने भारत को लूटा, फिर अंग्रेजों ने उसे तबाह किया और अंततः कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने ऐसी नीतियां अपनाईं, जिससे देश पहचान के संकट में आ गया।

उन्होंने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार की साफ नीयत, स्पष्ट नीति और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के कारण आज प्रदेश में विश्वास और निवेश का माहौल है।

You Might Also Like

यूपी निकाय चुनाव 2023 : सोनभद्र में गरजे ब्रजेश पाठक, कहा – सपा का एक ही नारा खाली प्लाट हमारा
संविधान दिवस : सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट को बताया संविधान का पहरेदार
योगी मंत्रिमंडल ने दी रोजगार मिशन के गठन को मंजूरी, हर वर्ष एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी
कप्तान रोहित शर्मा बोले – ‘मैंने टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप छोड़ने का फैसला नहीं किया है’
टी20 विश्व कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह ने जाहिर की पीड़ा, बीसीसीआई ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
TAGGED:British destroyedcm yogilashed out at the oppositionMughals lootednow Congress and SP...
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?