Homeहिन्दीबॉलीवुडबॉलीवुड : अगले हफ्ते से अजय देवगन शुरू करेंगे कैथी के हिंदी...

बॉलीवुड : अगले हफ्ते से अजय देवगन शुरू करेंगे कैथी के हिंदी रीमेक की शूटिंग

मुंबई, 09 जनवरी। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन अगले हफ्ते से कैथी के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगे। अजय देवन इस हफ्ते की शुरुआत में फिल्म कैथी की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन देश में बढ़ते कोरोना मामलों को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने शूटिंग को रोक दिया है। अब फिल्म की शूटिंग को अगले हफ्ते शुरू किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक पूर्व अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से अपनी सजा पूरी करने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने जाता है। यह फिल्म ड्रग माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही पर आधारित है। मूल फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। वहीं कैथी के हिंदी रीमेक का निर्देशन अजय शर्मा करेंगे।

फिल्म की कहानी

ये धमाकेदार एक्शन फिल्म एक पूर्व अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से अपनी सजा पूरी करने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने जाता है और ड्रग माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही पर आधारित है। लेकिन इस दौरान वो एक घायल पुलिस वाले के साथ ड्रग तस्करों से सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म को मूल फिल्म के निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। वहीं कैथी के हिंदी रीमेक का निर्देशन अजय देवगन के चचरे भाई अजय शर्मा करेंगे।

आपको बता दें कि साल 2020 में अजय देवगन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म का एलान किया था और बताया कि वो एक्शन थ्रिलर फिल्म कैथी के हिंदी में काम करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने उस दौरान फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की थी। अजय देवगन की आने वाली फिल्में वहीं बात अगर अजय देवगन के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments