hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नेशनल हेराल्ड केस : ईडी ने सोनिया गांधी से 6 घंटे तक की पूछताछ, बुधवार को भी होगी पेशी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > नेशनल हेराल्ड केस : ईडी ने सोनिया गांधी से 6 घंटे तक की पूछताछ, बुधवार को भी होगी पेशी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

नेशनल हेराल्ड केस : ईडी ने सोनिया गांधी से 6 घंटे तक की पूछताछ, बुधवार को भी होगी पेशी

Vinayak Barot
Last updated: July 26, 2022 8:13 pm
Vinayak Barot
Published: July 26, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस मे मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की। ईडी कार्यालय से शाम सात बजे के आसपास बाहर निकलीं कांग्रेस नेता को केंद्रीय जांच एंजेसी ने बुधवार को फिर पेश होने के लिए कहा है। इसके पूर्व गत 21 जुलाई को सोनिया पहली बार ईडी दफ्तर पहुंची थी। उस दिन उनसे लगभग ढाई घंटे पूछताछ की गई थी।

राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस का देशभर में जबर्दस्त प्रदर्शन

पूर्व मुख्य विपक्षी दल ने ईडी की पूछताछ को राजनीतिक द्वेष की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया और कहा कि ‘सत्य ही इस तानाशाही का अंत करेगा।’ सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई में देशभर में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों ने प्रदर्शन किया।

Our concern for the people and their issues comes over anything else. While the police have detained Shri @RahulGandhi and other Congress leaders, they have turned their detention into a discussion session on issues like inflation, Agnipath, GST, etc. #SatyagrahaWithSoniaGandhi pic.twitter.com/nDHG03YKNQ

— Congress (@INCIndia) July 26, 2022

राहुल सहित अन्य नेताओं ने यहां संसद भवन से मार्च निकाला तथा वे राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर रोक दिया। कांग्रेस नेताओं ने वहां धरना दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

राहुल का आरोप – ‘मोदी जी राजा हैं और भारत में पुलिस राज है‘

हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल ने आरोप लगाया, ‘मोदी जी राजा हैं और भारत में पुलिस राज है।’ बाद में राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते। पुलिस और एजेंसियों का दुरुपयोग करके, हमें गिरफ़्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे। ‘सत्य’ ही इस तानाशाही का अंत करेगा।”

तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते।

पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग करके, हमें गिरफ़्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे।

'सत्य' ही इस तानाशाही का अंत करेगा। pic.twitter.com/M0kUXcwH8L

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2022

राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘देश के ‘राजा’ का हुक्म है – जो बेरोज़गारी, महंगाई, गलत जीएसटी, अग्निपथ पर सवाल पूछेगा – उसे कारागृह में डाल दो। भले ही मैं अभी हिरासत में हूं, भले ही देश में अब जनता की आवाज उठाना जुर्म हो, लेकिन वो हमारा हौंसला कभी नहीं तोड़ पाएंगे।’’

देश के ‘राजा’ का हुक्म है – जो बेरोज़गारी, महंगाई, गलत GST, अग्निपथ पर सवाल पूछेगा – उसे कारागृह में डाल दो।

भले ही मैं अभी हिरासत में हूं, भले ही देश में अब जनता की आवाज़ उठाना जुर्म हो, लेकिन वो हमारा हौसला कभी नहीं तोड़ पाएंगे।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2022

उधर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे और कई अन्य कांग्रेस सांसदों के साथ धक्कामुक्की की और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा करवाया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘भाजपा की तानाशाही अब खुलकर सामने है। संसद में जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकते और सड़क पर जनता की आवाज नहीं उठा सकते। पुलिस और एजेंसियां लगाकर तानाशाह सरकार विपक्ष को दबाना चाहती है। यह सच की लड़ाई है, न झुकेंगे, न डरेंगे लड़ेंगे, जीतेंगे।’

वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को विजय चौक पर रोक दिया। हमें राष्ट्रपति भवन जाने से रोक दिया गया। जबरन गिरफ्तार कर लिया गया।’

पार्टी के एक अन्य महासचिव अजय माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है। हम लोगों ने यह तय किया था कि दिल्ली के अंदर राजघाट पर सत्याग्रह करेंगे और जब तक सोनिया गांधी को पूछताछ के बाद वापस नहीं जाने दिया जाएगा, तब तक हमारा सत्याग्रह जारी रहेगा।’

हम सभी को आज हिरासत में ले लिया गया, हमारा जुर्म सिर्फ इतना था कि हम 'सत्याग्रह' कर रहे थे : श्री @ajaymaken #SatyagrahaWithSoniaGandhi pic.twitter.com/C2Ha7u7j7d

— Congress (@INCIndia) July 26, 2022

10 वर्ष पहले बंद मामले को ईडी ने फिर खोला

माकन ने आरोप लगाया, ‘आज से लगभग 10 वर्ष पहले ईडी ने इस मामले को खत्म कर दिया था। अब इस मामले को एक बार फिर खोला गया है, केवल इसलिए कि सरकार, विपक्षी दल के ऊपर दबाव डाल सके, और हम जरूरी मुद्दों को न उठा सकें। राजनीतिक द्वेष की भावना से जो काररवाई की जा रही है, उसके खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर में सत्याग्रह कर रहे हैं।’

You Might Also Like

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल
टेरर फंडिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र गिरफ्तार, ISI से जुड़े हैं तार, अकाउंट डिटेल से हुआ खुलासा
विश्व कप से पहले पाकिस्तान को लगा झटका, मोहम्मद हफीज ने पीसीबी तकनीकी समिति से दिया इस्तीफा
यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों ने की बैठक, दिए ये जरूरी निर्देश
सीएम योगी का अनोखा अंदाज : अयोध्या पहुंचकर मैदान का निरीक्षण किया, सेल्फी बना आकर्षण का केंद्र
TAGGED:Congress PresidentedNational Herald Casepm modiRahul Gandhisonia gandhi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

कुलपतियों और पूर्व कुलपतियों समेत 181 शिक्षाविदों ने पत्र लिखकर राहुल गांधी पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप, जानें पूरा मामला

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 6, 2024
सीएम योगी का एलान – यूपी के सभी स्कूलों में वंदे मातरम् का गायन होगा अनिवार्य
मथुरा में खौफनाक वारदात : राधा वल्लभ मंदिर के पुजारी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
विवेक रामास्वामी ने छोड़ी अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी, डोनाल्ड ट्रंप को दिया समर्थन
नोबेल विजेता अमर्त्य सेन का बंग विभूषण सम्मान लेने से इनकार, बेटी बोली- किसी और को दीजिए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?