दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली, 12 नवम्बर। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में तीन दिन बाद शनिवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक नेपाल में शनिवार शाम करीब 7.57 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

3 दिनों में दूसरी बार हिली धरती, एक बार फिर भूकंप का केंद्र नेपाल

इससे पहले भी भूकंप का केंद्र नेपाल रहा था। नौ नवंबर को मध्यरात्रि बाद करीब 1.57 बजे नेपाल में 6.3 तीव्रता का यह भूकंप आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी, जिसके तेज झटके दिल्ली में भी महसूस किए गए थे। वहीं, भूकंप के बाद एक घर गिरने से नेपाल में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई थी।

किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं

आज शाम को आए भूकंप के दौरान नई टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी और अन्य शहरों सहित उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के बाद किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर अभी तक नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular