hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : घने कोहरे के चलते रात 8 बजे के बाद रोडवेज बसों के संचालन पर रोक, ऑनलाइन बुकिंग भी बंद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तर प्रदेश : घने कोहरे के चलते रात 8 बजे के बाद रोडवेज बसों के संचालन पर रोक, ऑनलाइन बुकिंग भी बंद
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : घने कोहरे के चलते रात 8 बजे के बाद रोडवेज बसों के संचालन पर रोक, ऑनलाइन बुकिंग भी बंद

Vinayak Barot
Last updated: December 20, 2022 10:41 pm
Vinayak Barot
Published: December 20, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 20 दिसम्बर। यूपी परिवहन निगम ने कोहरे की स्थिति को देखते हुए बसों के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इसके तहत यदि मार्ग पर कोहरा होगा तो बसों को नहीं चलाया जाएगा। रास्ते में कोहरा दिखाई देते ही बसों को रास्ते के बस स्टेशन, ढाबे, थाने, पेट्रोल पंप या टोल प्लाजा पर खड़ा कर दिया जाएगा। कोहरा कम होने तक बसें खड़ी रहेंगी। इसका फैसला क्षेत्रीय प्रबंधक स्थानीय स्थिति के अनुसार करेंगे। कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन निगम मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर यूपी परिवहन निगम का फैसला

परिहवन निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया कि रात्रि 8 बजे से सुबह बजे तक अथवा कोहरा छंटने के बाद ही बसों का संचालन फिर से किया जाएगा। कोहरे को देखते हुए लगभग एक माह तक रात्रिकालीन सेवाओं के लिए बसों की ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी गई है।

सक्षम अधिकारी रात्रि 8 से 12 बजे तक बस स्टेशनों पर कैंप करेंगे

एमडी संजय कुमार ने मंगलवार को सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों व सेवा प्रबंधकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रात्रि 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक बस स्टेशनों पर कैंप करने का निर्देश दिया। साथ ही यात्रियों एवं चालकों व परिचालकों के लिए स्टेशनों पर ठहरने, अलाव, शौचालय, साफ-सफाई व सुरक्षा के चाक-चौबंद उपाय कराने को कहा। उन्होंने कहा कि बस स्टेशनों पर स्थित कैंटीन व स्टाल रात-दिन खुले रहेंगे। ब्रेथ एनलाइजर से चालकों की मादक पदार्थों के सेवन की जांच भी की जाएगी।

एमडी ने बताया कि बसों का संचालन पूर्व नियोजित ढंग से रात्रि में बंद किया जाएगा, जिससे किसी स्टेशन पर अत्यधिक बसें इकट्ठी न हों तथा यात्रियों को असुविधा न हो। किसी भी परिस्थिति में कोहरे की स्थिति में निगम की बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।

घने कोहरे के कारण बस दुर्घटना होने पर संपूर्ण उत्तरदायित्व सम्बंधित अधिकारी का होगा। एमडी ने यह निर्देश भी दिया कि निजी बसों की दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित आरटीओ व एआरटीओ को सूचना देने के साथ ही रोडवेज के अफसर स्वयं भी मौके पर पहुंचें।

You Might Also Like

काशी पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सुप्रीम कोर्ट का बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, जारी रहेगा SIR
गृह मंत्री अमित शाह बोले – कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ‘तुष्टिकरण’ की राजनीति
भारत को मिली 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन
वायदा सौदों पर STT बढ़ाने से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1547 अंक लुढ़का, निफ्टी फिसलकर 24800 के निकट
TAGGED:dense fognight operation closedoperation of roadways busesUP roadways
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

August 11, 2026

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?