hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चीन पर फिर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, भारी टैरिफ लगाने की दी धमकी, अब जिनपिंग से भी नहीं मिलेंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > चीन पर फिर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, भारी टैरिफ लगाने की दी धमकी, अब जिनपिंग से भी नहीं मिलेंगे
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

चीन पर फिर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, भारी टैरिफ लगाने की दी धमकी, अब जिनपिंग से भी नहीं मिलेंगे

Revoi Editor
Last updated: October 11, 2025 12:47 am
Revoi Editor
Published: October 11, 2025
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 10 अक्टूबर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर एक बार फिर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रुथ सोशल पर एक लंबी पोस्ट में ट्रंप ने चीन पर दुर्लभ खनिज को लेकर वैश्विक बाजार में ‘बाधा डालने’ का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कहा कि वह अचानक बहुत ‘शत्रुतापूर्ण’ रवैया अपना रहा है और दुनिया के कई देशों को पत्र भेजकर दुर्लभ खनिजों और उत्पादन से जुड़ी सामग्रियों पर एक्सपोर्ट कंट्रोल लगाने की बात कर रहा है। ट्रंप के अनुसार, इस कदम से अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक बाजार ‘जाम’ हो सकते हैं और इसका असर लगभग हर देश पर पड़ेगा।

दुर्लभ खनिज को लेकर वैश्विक बाजार में ‘बाधा डालने‘ का चीन पर लगाया आरोप

डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि चीन हर उस तत्व पर नियंत्रण की बात कर रहा है, जो उत्पादन में इस्तेमाल होते हैं, चाहे वे चीन में बने हों या नहीं। उन्होंने कहा, ‘किसी ने भी पहले ऐसा कुछ नहीं देखा। यह कदम वैश्विक बाजारों को जाम कर देगा और सभी देशों के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि कई देशों ने अमेरिका से संपर्क कर चीन के इस रवैये पर नाराजगी जताई है।

Some very strange things are happening in China! They are becoming very hostile, and sending letters to Countries throughout the World, that they want to impose Export Controls on each and every element of production having to do with Rare Earths, and virtually anything else they…

— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) October 10, 2025

शी जिनपिंग से मुलाकात रद करने के संकेत

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने अब तक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि दो हफ्ते बाद दक्षिण कोरिया में होने वाली APEC बैठक में दोनों नेताओं की मुलाकात तय थी, लेकिन अब उनसे ‘मिलने का कोई कारण नहीं दिखता।

‘हमारे पास भी है ज्यादा ताकत’

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अमेरिका के पास भी कुछ क्षेत्रों में चीन से कहीं ज्यादा मजबूत एकाधिकार है, लेकिन हमने अब तक उसका इस्तेमाल नहीं किया था। मैंने कभी ऐसा करने की जरूरत नहीं समझी थी – अब तक!’ ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि चीन ने अपने ‘शत्रुतापूर्ण आदेश’ को वापस नहीं लिया तो वह अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में वित्तीय जवाबी काररवाई करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन के कदम के जवाब में अमेरिका चीनी उत्पादों पर भारी टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा कई और जवाबी कदम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘शायद यह समय आ गया है। शुरुआत में यह दर्दनाक हो सकता है, लेकिन अंत में यह अमेरिका के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।’

क्या चीन ने चल दी है चाल?

ट्रंप ने खास तौर पर इस बात पर भी सवाल उठाया कि चीन ने यह पत्र उसी दिन जारी किया, जब मध्य पूर्व में 3000 साल बाद शांति स्थापित हुई। उन्होंने कहा, ‘क्या यह संयोग था? कहना मुश्किल है।’

You Might Also Like

एनआईटी छात्रा की मौत मामले में बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सीबीआई जांच की सिफारिश की
8वें वेतन आयोग से लेकर क्रेडिट स्कोर तक…नव वर्ष 2026 के पहले दिन होंगे कई बदलाव
कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को बताया ‘चुनावी जुमला’, कहा – महिलाओं के साथ हुआ धोखा, 2029 से लागू होगा
आईपीएल 2021 : राहुल के नाटकीय छक्के से केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी, फाइनल में सीएसके से टक्कर
विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के निदेशक एस.सोमनाथ बने इसरो के नए प्रमुख
TAGGED:donald trumpthreatens to impose heavy tariffsTrump will not even meet Xi JinpingTrump's anger erupts again against China
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?