Homeहिन्दीअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप की घोषणा- ईरान पर हमला नहीं करेंगे, समझौते पर बनी...

डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा- ईरान पर हमला नहीं करेंगे, समझौते पर बनी सहमति, जल्द होंगे दस्तखत

वॉशिंगटन, 11 जून। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान के खिलाफ होने वाले सैन्य हमलों को रद कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच बातचीत ईरान के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच चुकी है, जिससे पिछले तीन महीनों से अधिक समय से चले आ रहे इस संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों में एक बड़ी कामयाबी की उम्मीद जगी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘ईरान के साथ हुई बातचीत को ईरानी नेतृत्व के उच्चस्तर तक पहुंचाने और उसे मंजूरी मिलने के आधार पर, मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में आज शाम ईरान पर होने वाले निर्धारित हमलों और बमबारी को रद कर दिया है।’

ट्रंप ने आगे कहा कि चर्चाओं और अंतिम बिंदुओं को सभी पक्षों द्वारा मंजूर कर दिया गया है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, इजराइल, सऊदी अरब, यूएई (संयुक्त अरब अमीरात), कतर, तुर्की, पाकिस्तान, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, मिस्र और अन्य देश शामिल हैं।

इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि नौसैनिक नाकेबंदी तब तक पूरी तरह से लागू रहेगी, जब तक कि यह सौदा अंतिम रूप से पूरा नहीं हो जाता। इस पर हस्ताक्षर करने के समय और स्थान की घोषणा जल्द ही की जाएगी.

गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य काररवाई की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका आज रात ईरान पर ‘बेहद भीषण हमला’ करेगा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि ईरान की सैन्य क्षमता पहले ही काफी कमजोर हो चुकी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह चेतावनी भी दी थी कि भविष्य में अमेरिका, ईरान के प्रमुख तेल और गैस ठिकानों पर नियंत्रण कर लेगा, जिसमें खार्ग द्वीप भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments