hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया रुख, बोले – सीएम शिंदे के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया रुख, बोले – सीएम शिंदे के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया रुख, बोले – सीएम शिंदे के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं

Vinayak Barot
Last updated: May 11, 2023 6:18 pm
Vinayak Barot
Published: May 11, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 11 मई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि मौजूदा राज्य सरकार पूरी तरह संवैधानिक है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता।

सुप्रीम कोर्ट ने महाविकास अघाड़ी के मंसूबों पर पानी फेर दिया

देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को जवाब देते हुए कहा, ‘जो लोग सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर अटकले लगाते हुए कहते थे कि हमारी सरकार जाएगी, आज उन्हें जवाब मिल गया है। आज सुप्रीम कोर्ट ने महाविकास अघाड़ी के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। महाविकास अघाड़ी की साजिश नाकाम हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार पूरी तरह संवैधानिक है।

LIVE | पत्रकार परिषद | मुंबई@mieknathshinde#Maharashtra https://t.co/Zt07Le9jYm

— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 11, 2023

‘नैतिकता की बात करना उद्धव ठाकरे को शोभा नहीं देता‘

फडणवीस ने कहा, ‘कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि उद्धव ठाकरे को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता है। सदस्यता निरस्त किए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि स्पीकर के पास अधिकार है कि वे फैसला लें। सीएम शिंदे के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के गठन को वैध करार दिया है। नैतिकता की बात करना उद्धव ठाकरे को शोभा नहीं देता। मैं उनसे पूछता हूं कि भाजपा के साथ चुनकर आए और मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस और एनसीपी के साथ जब गए तब नैतिकता को कौन से डिब्बे में डाला था? उन्होंने डर के कारण इस्तीफा दिया था।’

शिंदे बोले – ‘हमने शिवसेना और बालासाहेब की विचारधारा को बचाने का काम किया‘

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘इस्तीफा आपने (उद्धव ठाकरे) किया था। आपके पास अल्पमत था, कितने लोग बचे थे? उन्हें पता था उनकी हार हो जाएगी और तब राज्यपाल ने निर्णय लिया, जो सही था। शिवसेना और बालासाहेब की विचारधारा को बचाने का काम हमने किया है। नैतिकता की बात अब करने से अच्छा, तब करनी चाहिए थी, जब चुनाव हुआ था। तब अगर लोगों का निर्णय देखते हुए नैतिकता की बात करते तो भाजपा-शिवसेना की सरकार बन जाती, लेकिन इन्होंने कुर्सी पाने के लिए फैसला लिया।’

सत्यमेव जयते..

अखेर सत्याचा विजय झाला. माननीय सर्वोच्च न्यायालयाने दिलेल्या निर्णयानंतर सह्याद्री अतिथीगृह येथे मी आणि उपमुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis यांनी संयुक्त पत्रकार परिषद घेऊन आमची भूमिका स्पष्ट केली. माननीय सर्वोच्च न्यायालयाने दिलेल्या निर्णयाचे स्वागत करून आमचे सरकार हे… pic.twitter.com/5VRqvt3eFm

— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) May 11, 2023

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिन में शिवसेना विधायकों की अयोग्यता के मामले में फैसला सुनाते हुए उद्धव ठाकरे को राहत देने से इनकार कर दिया और कहा कि यथास्थिति बहाल नहीं की जा सकती क्योंकि उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट का सामना करने के पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि स्पीकर को अयोग्यता याचिकाओं पर उचित समय के भीतर फैसला करना चाहिए था।  चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने इस मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया।

उद्धव ठाकरे ने मांगा था इस्तीफा

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा था, ‘अगर इस मुख्यमंत्री (शिंदे) और उप मुख्यमंत्री( देवेंद्र फडणवीस) में जरा भी नैतिकता होगी तो इस्तीफा देना चाहिए, जैसे मैंने इस्तीफा दिया था। इस देश में प्रजातंत्र की रक्षा करना हमारा काम है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर मैं इस्तीफा नहीं देता तो शायद मैं फिर मुख्यमंत्री बन जाता। मैं मेरे लिए नहीं लड़ रहा, मेरी लड़ाई जनता के लिए, देश के लिए है। राजनीति में मतभेद होते रहते हैं, लेकिन हमारा एक मत यह है कि इस देश को बचाना है।’

You Might Also Like

विधानसभा चुनाव 2026 : चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, मतदान के दिन कर्मचारियों को मिलेगा सवेतन अवकाश
दिल्ली टेस्ट : यशस्वी के बाद गिल ने भी ठोका सैकड़ा, विशाल स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज फॉलोऑन बचाने के लिए संघर्षरत
मोदी कैबिनेट के अहम फैसले : 10.90 लाख रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, शिपब्लिडिंग के लिए 70 हजार करोड़ का रिफॉर्म
एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप : लगातार दूसरी बार मेजबानी करने वाला पहला देश है भारत, पाकिस्तान अर्हता नहीं पा सका
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट परीक्षा का दूसरा दिन, अभ्यर्थियों ने सरकार की व्यवस्था को सराहा
TAGGED:devendra fadnavisFadnavis clarified standMAHARASHTRAno question of CM Shinde's resignation
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?