hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डिफ्टी सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर धोखा देने का आरोप, बोले – ‘कभी गिरगिट को इतनी तेजी से रंग बदलते नहीं देखा..’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > डिफ्टी सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर धोखा देने का आरोप, बोले – ‘कभी गिरगिट को इतनी तेजी से रंग बदलते नहीं देखा..’
राजनीतिमहाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

डिफ्टी सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर धोखा देने का आरोप, बोले – ‘कभी गिरगिट को इतनी तेजी से रंग बदलते नहीं देखा..’

Revoi Editor
Last updated: July 19, 2025 5:26 pm
Revoi Editor
Published: July 19, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 19 जुलाई। महाराष्ट्र में हिन्दी विरोध की आड़ में चचेरे ठाकरे बंधुओं – शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव व मनसे अध्यक्ष राज के पुनर्मिलन से सियासत में हलचल बढ़ी ही हुई थी कि सीएम देवेंद्र फडणवीस व उद्धव की मुलाकात ने आग में घी का काम कर दिया।

इस क्रम में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव पर तगड़ा प्रहार किया और उन पर 2019 विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद अपने घनिष्ठ सहयोगी रहे देवेंद्र फडणवीस को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने कभी गिरगिट को इतनी तेजी से रंग बदलते नहीं देखा।

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष की ओर से पिछले सप्ताह लाए गए एक प्रस्ताव का जवाब देते हुए एकनाथ शिंदे ने ठाकरे का नाम लिए बिना कहा, “2019 के विधानसभा चुनावों में अविभाजित शिवसेना और भाजपा के गठबंधन द्वारा बहुमत बरकरार रखने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने ‘40-50 कॉल’ किए। लेकिन भाजपा नेता के फोन कॉल पर (ठाकरे की ओर से) कोई जवाब नहीं मिला।’’

डिप्टी सीएम शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठबंधन तोड़ने के बाद उद्धव ठाकरे की ओर से कांग्रेस से हाथ मिलाने की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘महाराष्ट्र ने कभी गिरगिट को इतनी तेजी से रंग बदलते नहीं देखा। वह उन लोगों के साथ चले गए, जिन्हें वह कभी कमतर समझते थे।’

‘मेरे कहने पर फडणवीस ने 2017 में महापौर पर शिवसेना के लिए छोड़ा था’

एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनके (शिंदे के) आग्रह पर फडणवीस 2017 में मुंबई के महापौर का पद शिवसेना को सौंपने पर सहमत हुए, जब नगर निकाय चुनावों में शिवसेना ने 84 सीटें और भाजपा ने 82 सीटें जीती थीं। लेकिन उन्होंने (ठाकरे ने) 2019 में फडणवीस को (गठबंधन से बाहर निकलकर) धोखा दिया।

शिंदे ने यह भी दावा किया कि जब वह और उनके साथी विधायक ठाकरे के खिलाफ बगावत करने के बाद 2022 में गुवाहाटी में डेरा डाले हुए थे, तब ठाकरे ने सुलह के लिए उनसे संपर्क किया और साथ ही दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से कहा कि वह विद्रोही समूह का समर्थन न करें।

एकनाथ शिंदे की ओर से उद्धव ठाकरे पर 2019 में फडणवीस और भाजपा को ‘धोखा’ देने की याद दिलाना शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आया है। उसके पहले, फडणवीस ने सदन में एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी में ठाकरे को सत्ता पक्ष में आने के लिए कहा था।

You Might Also Like

CAG की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा – हर साल 282 डिरेलमेंट, दर्जनों लापरवाहियां
केंद्रीय मंत्री ने कहा- कपड़ा उद्योग से 3.5 करोड़ नौकरियां पैदा होने की उम्मीद
भारत में कोरोना संकट : 132 दिनों में पहली बार नए संक्रमितों की संख्या 30 हजार से कम
यू्क्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने संयुक्त राष्ट्र में कहा- हमारा देश युद्ध जीतेगा
उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने SC के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया उम्मीदवार, खरगे ने किया एलान
TAGGED:Eknath ShindeMaharashtra Deputy CMnever seen a chameleonShinde accused Uddhav Thackeray
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?