hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: WFI अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अहम एक्शन, पहलवानों की शिकायत पर बनी SIT
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > WFI अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अहम एक्शन, पहलवानों की शिकायत पर बनी SIT
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

WFI अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अहम एक्शन, पहलवानों की शिकायत पर बनी SIT

Vinayak Barot
Last updated: May 12, 2023 1:28 pm
Vinayak Barot
Published: May 12, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 मई। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने अहम कदम उठाया है। इस क्रम में महिला पहलवानों से संबंधित मामलों की विस्तार से तफ्तीश करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। एसआईटी में कई अलग-अलग ब्रांच के पुलिस अधिकारी को भी शामिल किया गया है। महिला पहलवानों द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर कई राज्यों में जाकर इस केस से जुड़े इनपुट्स को एकत्रित किया जा रहा है।

देश के कई नामचीन पहलवानों ने बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। जनवरी, 2022 में सरकार की ओर से जांच समिति के गठन के बाद पहलवानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया था, लेकिन जांच समिति के काम करने के तरीके से नाखुश होकर पहलवान एक बार फिर धरने पर बैठ गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) की धारा 10 से भी संबंधित है। दिल्ली पुलिस ने इसी सप्ताह एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के बयान दर्ज किए हैं। नाबालिग पहलवान ने बुधवार को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत एक मज्ट्रिरेट के समक्ष भी अपना बयान दर्ज कराया।

इससे पहले प्रदर्शन के 18वें दिन गुरुवार को पहलवानों ने अपने बाजुओं और माथे पर काली पट्टी बांधकर अपना रोष जताया।  जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और अन्य पहलवानों ने काली पट्टी बांधी तथा 11 मई को ‘काला दिवस’ करार दिया। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद अन्य समर्थकों ने भी अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधीं।

You Might Also Like

मस्क से तनातनी के बीच ट्रंप को बड़ी कामयाबी : सीनेट में पास हुआ ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’
शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- संसद में ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए
टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा : वर्ष 2022 के पहले टेस्ट की मेजबानी अब केपटाउन करेगा
पीएम मोदी ने 5 वर्षों में कीं 33 विदेश यात्राएं, 2021 से 2025 के बीच विदेश यात्राओं पर कुल 362 करोड़ खर्च
डब्ल्यूटीसी फाइनल पर बोले कमिंस – इंग्लैंड का वातावरण भारत से ज्यादा न्यूजीलैंड के अनुकूल रहेगा
TAGGED:Brij Bhushan Sharan Singhcomplaint of wrestlersdelhi policeSIT formed against WFI President
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

इजराइल-भारत साझेदारी के सर्वश्रेष्ठ अध्याय अभी बाकी हैं : बेंजामिन नेतन्याहू

Revoi Editor
Revoi Editor
August 16, 2025
राजस्थान : भरतपुर में जमीन के झगड़े में हैवानियत, ट्रैक्टर से 8 बार रौंदकर शख्स की हत्या
दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी की मुश्किले बढ़ीं, NAAC ने भेजी नोटिस, ईडी भी करेगा फॉरेंसिक ऑडिट
झारखंड के सीएम सोरेन की ‘गुमशुदगी’ पर भाजपा का तंज – मुख्यमंत्री को खोजकर लाने वाले को मिलेगा 11 हजार का ईनाम
वायनाड भूस्खलन में अब तक 45 लोगों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?