hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह SCO बैठक में भागीदारी के लिए चीन जाएंगे, कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह SCO बैठक में भागीदारी के लिए चीन जाएंगे, कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह SCO बैठक में भागीदारी के लिए चीन जाएंगे, कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव

Revoi Editor
Last updated: June 24, 2025 4:18 pm
Revoi Editor
Published: June 24, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 जून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के किंगदाओ में बुधवार से आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की दो दिवसीय बैठक में शामिल होंगे। एससीओ बैठक में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रालयों के बीच सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है।

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राजनाथ सिंह वैश्विक शांति व सुरक्षा पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे, आतंकवाद को निर्मूल करने के लिए संयुक्त प्रयासों का आह्वान करेंगे । इसके अलावा वह एससीओ देशों के बीच व्यापार, आर्थिक सहयोग और संपर्क को बढावा देने पर बल देंगे।

मंत्रालय के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन और रूस सहित कुछ भागीदार देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। भारत क्षेत्र में बहुपक्षवाद, राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देने में एससीओ को विशेष महत्व देता है। एससीओ संप्रभुता, राष्ट्रों की क्षेत्रीय अखंडता, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने, आपसी सम्मान, समझ और सभी सदस्य देशों की समानता के सिद्धांतों के आधार पर अपनी नीति का पालन करता है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 में गठित एससीओ एक अंतर-सरकारी संगठन है। भारत वर्ष 2017 में इसका पूर्ण सदस्य बना और वर्ष 2023 में इसकी अध्यक्षता संभाली। एससीओ के सदस्य देशों में भारत के अलावा कजाखस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं। चीन ने ‘शंघाई भावना की निरंतरता : गतिमान एससीओ’ थीम के अंतर्गत वर्ष 2025 के लिए एससीओ की अध्यक्षता संभाली है।

You Might Also Like

पीएम मोदी पूर्वी एशिया सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे
यूपी : योगी के मंत्री ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- काली पट्टी हटाकर देखें यूपी का विकास
गोवा : कर्लीज रेस्तरां पर चला बुलडोजर, इस रेस्तरां में दिया गया था सोनाली को ड्रग्स
ईडी ने धन शोधन के मामले में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी को समन भेजा
कुवैत की 2 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
TAGGED:defence ministerRajnath Singh will go to ChinaRajnath will participate in SCO meeting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?