1. Home
  2. हिन्दी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति चिंताजनक : डब्ल्यूएचओ प्रमुख
भारत में कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति चिंताजनक : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

भारत में कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति चिंताजनक : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

0
Social Share

संयुक्त राष्ट्र, 15 मई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रस अधानम घेब्रेयेसस ने भारत में कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को चिंताजनक करार देते हुए चेतावनी दी है कि महामारी का दूसरा वर्ष दुनिया के लिए पहले वर्ष के मुकाबले ज्यादा घातक होगा।

घेब्रेयेसस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निबटने में भारत की मदद कर रहा है और हजारों की संख्या में ऑक्सीजन कंसट्रेटर, अस्थायी एवं चल अस्पतालों के लिए टेंट, मास्क और अन्य चिकित्सा सामग्रियों की आपूर्ति कर रहा है।

विश्व निकाय के महानिदेशक ने शुक्रवार को दैनिक मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘भारत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, कई राज्यों में चिंतित करने के स्तर तक मामले, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या और मौतें बढ़ रही हैं। हम सभी साझेदारों को धन्यवाद देते हैं, जो भारत की मदद कर रहे हैं।’

  • भारत में एक्टिव रेट कम हो रही, रिकवरी दर में सुधार

हालांकि कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है और स्वस्थ होने वालों की दर बढ़ रही है। पिछली एक मई से स्वस्थ होने वालों की संख्या कमोबेश प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा है जबकि शुक्रवार को सक्रिय मामलों में रिकॉर्ड 31,091 की कमी दर्ज की गई। हालांकि अब भी देश में 37 लाख से तनिक कम 36,73,802 लोगों का संक्रमण से इलाज चल रहा है

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code