1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट : संक्रमितों की अपेक्षा स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी, एक्टिव केस में 30 हजार की कमी
भारत में कोरोना संकट : संक्रमितों की अपेक्षा स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी, एक्टिव केस में 30 हजार की कमी

भारत में कोरोना संकट : संक्रमितों की अपेक्षा स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी, एक्टिव केस में 30 हजार की कमी

0
Social Share

नई दिल्ली, 11 मई। कोविड-19 के खतरनाक स्ट्रेन से लड़ रहे भारत को लगभग डेढ़ माह बाद तनिक राहत की खबर मिली, जब प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए संक्रमित मामलों की अपेक्षा स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। यही वजह रही कि कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 30,016 की कमी दर्ज की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को पूर्वाह्न आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे के अंदर कुल 3,29,942 केस दर्ज किए गए तो इसके सापेक्ष 3,56,082 लोगों ने कोरोना से जंग जीती। हालांकि इस दौरान 3,876 लोगों की मौत भी हुई। रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल सक्रिय मामले 37.15 लाख से ज्यादा 37,15,221 है जबकि सोमवार को यहां संख्या 37,45,237 थी।

मंत्रालय के अनुसार देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.29 करोड़ से ज्यादा 2,29,92,517 तक पहुंच गई है जबकि स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1.90 करोड़ से ज्यादा 1,90,27,304 हो गया है, जो कुल संक्रमितों का 82.75 फीसदी है। मृतक संख्या भी ढाई लाख के करीब 2,49,992 तक जा पहुंची है। आंकड़ों के हिसाब से देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु की दर 1.09 फीसदी है जबकि एक्टिव मामलों की दर तनिक कमी के साथ 16.16 फीसदी पर है।

  • 24 घंटे के अंदर 25 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

इस बीच 24 घंटे के अंदर कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में काफी तेजी देखने को मिली 25 लाख से ज्यादा 25,03,756 लोगों को वैक्सीन दी गई। इसके साथ ही देश में 17.27 करोड़ से ज्यादा कुल 17,27,10,066 लोग टीकाकरण का लाभ उठा चुके हैं।

  • राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दी गई है 18 करोड़ से वैक्सीन

स्वास्थ मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भारत सरकार अब तक निःशुल्क 18 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध करा चुकी है। इनमें लगभग 90 लाख डोज का उपयोग होना अभी शेष है। अगले तीन दिनों के अंदर इन राज्यों को और सात लाख डोज उपलब्ध करा दी जाएगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code