1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट : लगातार चौथे दिन 1 लाख से कम नए संक्रमित, सक्रियता दर 4% से नीचे
भारत में कोरोना संकट : लगातार चौथे दिन 1 लाख से कम नए संक्रमित, सक्रियता दर 4% से नीचे

भारत में कोरोना संकट : लगातार चौथे दिन 1 लाख से कम नए संक्रमित, सक्रियता दर 4% से नीचे

0
Social Share

नई दिल्ली, 11 जून। कोविड-19 महामारी से राष्ट्रव्यापी लड़ाई के बीच टीककरण अभियान जहां तेज हो रहा है वहीं नए संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। इस क्रम में लगातार चौथे दिन एक लाख से कम नए केस दर्ज किए गए और अब सक्रियता दर चार फीसदी से नीचे जा गिरी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को पूर्वाह्न दी गई अद्यतन जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान देश में 91,702 नए सक्रमित मिले। यह 69 दिनों में न्यूनतम संख्या है। इसके सापेक्ष दिनभर में 1,34,580 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 3,403 लोगों की मौत भी हुई।

रिकवरी रेट 95% के करीब, मृत्यु दर भी बढ़कर 1.24%

मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 2.92 करोड़ से ज्यादा कुल 2,92,74,823 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 2.77 करोड़ से ज्यादा कुल 2,77,90,073 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही रिकवरी रेट 95 फीसदी के करीब 94.93 तक जा पहुंची है। हालांकि मृत्यु दर भी बढ़कर 1.24 तक जा पहुंची है और अब तक कुल 3,63,079 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान इलाजरत मरीजों की संख्या में 46,281 की गिरावट रही और अब कुल संक्रमितों की 3.83 फीसदी की दर से देश में 11,21,671 मरीज इलाजरत हैं।

24 घंटे के दौरान 32.75 लाख लोगों का टीकाकरण

इस बीच वैक्सिनेशन अभियान के 146वें दिन गुरुवार को दिनभर में 32.74 लाख से ज्यादा कुल 32,74,672 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। 10 जून तक देशभर में 24.60 करोड़ से ज्यादा कुल 24,60,85,649 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 3.63 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हैं।

10 जून तक 37.42 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच
उधर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 10 जून तक देशभर में 37.42 करोड़ से ज्यादा कुल 37,42,42,384 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इस क्रम में गुरुवार को 20,44,131 लोगों की टेस्टिंग की गई।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code