1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट : केरल व महाराष्ट्र में फिर बढ़ी संक्रमितों की संख्या, रिकवरी रेट 97.19%
भारत में कोरोना संकट : केरल व महाराष्ट्र में फिर बढ़ी संक्रमितों की संख्या, रिकवरी रेट 97.19%

भारत में कोरोना संकट : केरल व महाराष्ट्र में फिर बढ़ी संक्रमितों की संख्या, रिकवरी रेट 97.19%

0
Social Share

नई दिल्ली, 9 जुलाई। कोरोना की दूसरी लहर ज्यादातर राज्यों में भले ही कम हो रही है, लेकिन केरल व महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या लगातार दूसरे दिन बढ़ी नजर आई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को केरल सहित नौ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में इलाजरत मरीजों की संख्या में दैनिक वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर स्वस्थ होने वालों की अपेक्षा नए संक्रमितों की संख्या कम रही और अब रिकवरी रेट बढ़कर 97.19 फीसदी हो गई है।

  • केरल में 1.10 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल इकलौता राज्य रहा, जहां गुरुवार को 10 हजार से ज्यादा कुल 13,772 नए केस सामने आए और 11,414 लोग स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 142 लोगों की मौत भी हुई। इस प्रकार एक्टिव केस में 2,216 की दैनिक वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही केरल में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,10,616 तक जा पहुंची है।

  • महाराष्ट्र में अब भी सबसे ज्यादा एक्टिव केस

हालांकि केरल के अलावा महाराष्ट्र में भी आठ जुलाई को स्वस्थ होने वालों (8,815) के मुकाबले नए संक्रमित (9,083) ज्यादा रहे। लेकिन 439 मौतें भी हुईं, इसलिए एक्टिव केस में दैनिक बढ़ोतरी नहीं रही। फिर भी एक्टिव केस (1,17,698) के मामले में महाराष्ट्र अब तक सबसे ऊपर है।

  • राष्ट्रीय स्तर पर 43,393 नए केस और 44,459 स्वस्थ

वैसे राष्ट्रीय स्तर के आंकड़ों को देखें तो गुरुवार को 43,393 नए केस सामने आए और 44,459 लोग स्वस्थ हुए जबकि 911 लोगों की मौत हुई। इस प्रकार एक्टिव मामलों में 1,977 की दैनिक गिरावट दर्ज की गई। ज्ञातव्य है कि 55 दिनों की लगातार गिरावट के बाद बुधवार को स्वस्थ होने वालों की अपेक्षा नए संक्रमितों की संख्या बढ़ गई थी।

  • इलाजरत मरीजों की दर 1.50 फीसदी से नीचे

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 3.07 करोड़ से ज्यादा कुल 3,07,52,950 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 97.19 फीसदी की दर से 2.98 करोड़ से ज्यादा कुल 2,98,88,284 लोगों स्वस्थ घोषित किए गए हैं। इस दौरान 1.32 फीसदी की दर से 4,05,939 मौतें भी हो चुकी हैं। हालांकि इलाजरत मरीजों की दर अब 1.50 फीसदी से नीचे 1.49 फीसदी हो गई है और देश में कुल 4,58,727 एक्टिव केस हैं।

  • 24 घंटे में 40.23 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

इस बीच टीकाकरण अभियान के 174वें दिन आठ जुलाई को 40,23,173 लोगों को वैक्सीन दी गई। इसके साथ ही देशभर में अब तक 36.89 करोड़ से ज्यादा कुल 36,89,91,222 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 11.15 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हैं। दूसरी तरफ आईसीएमआर के अनुसार गुरुवार को 17,90,708 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही आठ जुलाई तक देशभर में 42.70 करोड़ से ज्यादा कुल 42,70,16,605 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code