कांग्रेस का तंज : भाजपा की ‘बी टीम’ से अब पुरानी टीम हो गई हैं BJD और YSRCP

नई दिल्ली, 5 जून। कांग्रेस ने ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) और आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की करारी शिकस्त को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ये दोनों ‘बी टीम’ अब पुरानी टीम हो गई हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि ‘हम दो’ पर भरोसा करने वाले क्षेत्रीय दलों के साथ यही होता है।

जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पिछले 10 वर्षों में BJD संसद में भाजपा की बी-टीम थी। इसने हर मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया। पिछले 10 वर्षों में YSRCP भाजपा की एक और बी टीम थी। इसने भी हर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी का साथ दिया।’’

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे दोनों अब ‘बी टीम’ से पुरानी टीम हो गई हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘उन जैसे ‘हम दो’ पर भरोसा करने वाले क्षेत्रीय दलों के साथ यही होता है, जिन्हें कल नैतिक और राजनीतिक रूप से अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है।’’

RELATED ARTICLES

Most Popular