1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आरोप : सत्तापक्ष की मिलीभगत से सोशल मीडिया का किया जा रहा दुरुपयोग
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आरोप : सत्तापक्ष की मिलीभगत से सोशल मीडिया का किया जा रहा दुरुपयोग

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आरोप : सत्तापक्ष की मिलीभगत से सोशल मीडिया का किया जा रहा दुरुपयोग

0
Social Share

नई दिल्ली, 16 मार्च। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश की चुनावी राजनीति पर सोशल मीडिया कम्पनियों के ‘सुनियोजित प्रभाव’ को लोकतंत्र के लिए खतरा करार देते हुए बुधवार को कहा कि सरकार को इस पर विराम लगाना चाहिए।

लोकतंत्र को हैककरने में किया जा रहा सोशल मीडिया का दुरुपयोग

सोनिया गांधी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया और कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सत्तापक्ष की मिलीभगत के साथ सोशल मीडिया कम्पनियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग, लोकतंत्र को ‘हैक’ करने में किया जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘सत्तापक्ष की मिलीभगत से फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया मंचों के जरिए सामाजिक सद्भाव को जिस तरह खराब किया जा रहा है, वह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है…बड़े औद्योगिक समूहों और सरकार के बीच मिलीभगत है।’

सोनिया गांधी ने कहा, ‘सरकार से आग्रह है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी राजनीति पर सत्ता प्रतिष्ठान के साथ मिलकर फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया की ओर से जो सुनियोजित प्रभाव डाला जा रहा है, उस पर विराम लगाया जाए।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव को बचाकर रखना है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code