1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. सैम पित्रोदा के विवादित बयान से बैकफुट पर कांग्रेस, ‘नस्लवादी’ टिप्पणी से किया किनारा
सैम पित्रोदा के विवादित बयान से बैकफुट पर कांग्रेस, ‘नस्लवादी’ टिप्पणी से किया किनारा

सैम पित्रोदा के विवादित बयान से बैकफुट पर कांग्रेस, ‘नस्लवादी’ टिप्पणी से किया किनारा

0
Social Share

नई दिल्ली, 8 मई। देश में जारी लोकसभा चुनावी प्रक्रिया के बीच मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अपने ओवरसीज अध्यक्ष सैम पित्रोदा विवादित बयानों से दूसरी बार मुश्किलों में घिर गई है। ताजा विवाद बढ़ता देख कांग्रेस ने उनकी कथित नस्लवादी टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है।

जयराम रमेश बोले – पित्रोदा के बयान दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, ‘सैम पित्रोदा ने पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने के लिए जो उदाहरण दिए हैं, वे सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उदाहरणों से खुद को पूरी तरह से अलग करती है।’

उल्लेखनीय है कि सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में भारत की विविधता का उदाहरण देते हुए पूर्वोत्तर के लोगों की चीनी नागरिकों के समान, पश्चिम के लोगों को अरब लोगों के समान और दक्षिण भारत के लोगों को अफ्रीकी लोगों के समान बताया था। भाजपा नेताओं ने चुनावी माहौल में पित्रोदा की टिप्पणी की तीखी आलोचना की है और इसे ‘अस्वीकार्य और दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई भाजपा नेताओं ने पित्रोदा की इस रंगभेदी टिप्पणी पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पित्रोदा तब विवादों में आए थे, जब उन्होंने अमेरिका की तरह देश में विरासत टैक्स लगाने की वकालत की थी। उस वक्त भी पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला था और कहा था कि कांग्रेस की नजर आपकी संपत्ति पर है। माताओं-बहनों के मंगलसूत्र पर है। पीएम मोदी ने ये भी आरोप लगाया था कि कांग्रेस अगर सत्ता में आ गई तो वह लोगों के पुरखों की संपत्ति छीन लेगी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का मंत्र ‘लूटना’ है, ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code