1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को NSUI का प्रभारी नियुक्त किया, देशद्रोह के आरोप में हो चुके हैं गिरफ्तार
कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को NSUI का प्रभारी नियुक्त किया, देशद्रोह के आरोप में हो चुके हैं गिरफ्तार

कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को NSUI का प्रभारी नियुक्त किया, देशद्रोह के आरोप में हो चुके हैं गिरफ्तार

0
Social Share

नई दिल्ली, 6 जुलाई। कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का प्रभारी नियुक्त किया है।

रुचि गुप्ता की जगह लेंगे कन्हैया कुमार

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कन्हैया को अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का प्रभारी नियुक्त किया। इससे पहले, रुचि गुप्ता एनएसयूआई की प्रभारी थीं, जिन्होंने करीब ढाई साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया था।

दो वर्ष पहले सीपीआई छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे

कन्हैया कुमार ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के टिकट पर बिहार के बेगुसराय से 2019 का लोकसभा चुनाव चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें भाजपा के गिरिराज सिंह से हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद कन्हैया ने सितम्बर, 2021 में सीपीआई छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

दिलचस्प यह है कि कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का आरोप है। फरवरी, 2016 में जेएनयू में हुए एक कार्यक्रम में भारत विरोधी नारे लगाने जाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। कन्‍हैया के अलावा उमर खालिद समेत कुल 10 लोग उस मामले में आरोपित हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code