hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी के मऊ में रफ्तार का कहर : अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा कर ट्रेलर से भिड़ी, पांच लोगों की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > यूपी के मऊ में रफ्तार का कहर : अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा कर ट्रेलर से भिड़ी, पांच लोगों की मौत
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी के मऊ में रफ्तार का कहर : अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा कर ट्रेलर से भिड़ी, पांच लोगों की मौत

Revoi Editor
Last updated: April 25, 2026 11:30 am
Revoi Editor
Published: April 25, 2026
Share
SHARE

मऊ, 25 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भिड़ गई। घोसी के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमें देर रात सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक वाहन डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चला गया था और सामने से आ रहे वाहन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और राहत दल की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया। वाहन को काटने में काफी समय लगा, क्योंकि टक्कर बहुत ही तेज थी। लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के निवासी अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में झारखंड के रांची गए थे। शादी संपन्न होने के बाद वह अपने परिवार के साथ गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। शनिवार रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच जैसे ही वाहन कुसुम्हा बशारतपुर के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। इसके चलते स्कॉर्पियो नियंत्रण से बाहर हो गई। पहले वह डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में पहुंचकर सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही दोहरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके और मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।

You Might Also Like

सेना प्रमुख ने सीजफायर उल्लंघन पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, सेना को जवाबी काररवाई की पूरी छूट
अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा- जल्द ही मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी करेगी सीबीआई
पश्चिम बंगाल : नारदा मामले में दोनों मंत्रियों सहित टीएमसी के चारों नेताओं को सीबीआई कोर्ट से जमानत
CM योगी ने किया परिवहन सेवा केंद्रों का शुभारंभ, कहा- ‘बाइकर्स के हित में है नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान’
AACA की वार्षिक आम सभा एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह सफलता पूर्वक संपन्न
TAGGED:CollectionDIVIDERSMauRAFTAR KA KAHARTrailerUNCONTROLLED SCORPIOup
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

एक बार काम पूरा हो गया तो चला जाऊंगा, फिर कुछ समय नजर नहीं आऊंगा : विराट कोहली

Revoi Editor
Revoi Editor
May 16, 2024
यूपी के गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जेब से मिले कीपैड वाले 2 मोबाइल
भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार जीती महिला जूनियर एशिया कप हॉकी, पीएम मोदी दी बधाई
तेजस्वी यादव का प्रहार – भाजपा वाले 4 जून को अंतिम सांस लेने वाले हैं, उन्हें पलटू चाचा भी नहीं बचा पाएंगे
मलेशिया मास्टर्स : अश्मिता चालिहा की क्वार्टर फाइनल में हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?