hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: घोसी विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को समर्थन का किया एलान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > घोसी विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को समर्थन का किया एलान
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

घोसी विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को समर्थन का किया एलान

Vinayak Barot
Last updated: August 26, 2023 7:00 pm
Vinayak Barot
Published: August 26, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 26 अगस्त। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई घोसी विधानसभा सीट पर पांच सितम्बर को प्रस्तावित उपचुनाव सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दलों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। इस बीच कांग्रेस ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को खुला समर्थन दे दिया है। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसकी घोषणा भी कर दी है।

अजय राय ने शनिवार को यहां कहा कि मऊ का चुनाव लोकतंत्र बचाने और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का चुनाव है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता से सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। सपा को समर्थन देने के सवाल पर अजय राय ने बताया कि कांग्रेस का दिल बड़ा है, इसलिए दिल खोलकर मौजूद सियासी परिस्थितयों को ध्यान में रखकर कांग्रेस सपा को समर्थन दे रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जारी किया समर्थन पत्र

अजय राय की तरफ से जारी किए गए समर्थन पत्र में लिखा है – ‘समाजवादी पार्टी इंडियन नेशनल डेवलेपमेन्टल इंक्लूसिव एलाइंस (इंडिया) का हिस्सा है, इसलिए दिनांक 5 सितम्बर, 2023 को उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के अन्तर्गत 354 – घोसी विधानसभा के होने वाले उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन प्रदान करती है और अपने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करती है कि वे समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।’

घोसी के रण में 10 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

उल्लेखनीय है कि 354 घोसी विधानसभा उपचुनाव के मैदान में 10 प्रत्याशियों के बीच जोर-आजमाइश हो रही है। हालांकि भाजपा और सपा के अलावा इस उपचुनाव में कोई बड़ी पार्टी हिस्सा नहीं ले रही है। कांग्रेस ने सपा को समर्थन दिया है तो वहीं बसपा ने इस चुनाव से दूरी बनाई है।

सपा के सुधाकर सिंह और भाजपा के दारा सिंह में मुख्य टक्कर

सपा से सुधाकर सिंह और भाजपा से दारा सिंह उम्मीदवार हैं। इसके अलावा आठ अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अफरोज आलम, जनता क्रांति पार्टी के प्रत्याशी मुन्नी लाल चौहान, आम जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार चौहान, पीस पार्टी के प्रत्याशी सनाउल्लाह, जन राज्य पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौहान, निर्दलीय प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी रमेश पाण्डेय, निर्दलीय प्रत्याशी विनय कुमार शामिल हैं।

40 नेता सपा के लिए घोषी में मांगेगे वोट

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोसी विधानसभा उपचुनाव प्रचार के लिए शिवपाल यादव व आजम खान समेत 40 नेताओं को बतौर स्टार प्रचारक घोषित किया है। इनमें किरनमय नंदा, रामगोपाल यादव, अबु आजमी, स्वामी प्रसाद मौर्य, राम अचल राजभर, लालजी वर्मा, इंद्रजीत सरोज, बलराम यादव, नरेश उत्तम पटेल, राम गोविंद चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, हाजी इरफान अंसारी, राम आसरे विश्वकर्मा, दयाराम पाल व मिठाई लाल भारती प्रमुख हैं।

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ केंद्र, ओटीटी और सोशल मीडिया कम्पनियों को भेजी नोटिस
फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर की आधिकारिक घोषणा, 5 मेजबान शहरों में दिल्ली भी शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर उत्साहित है अमेरिकी कॉरपोरेट जगत
हिन्दी-मराठी भाषा विवाद में कूदे भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, कहा- ‘मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे जान से मार दो’
प.बंगाल में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस में टक्कर, पांच लोगों की मौत, 30 घायल
TAGGED:COngressCongress support to SPGhosi assembly by-election
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?