hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विपक्षी गठबंधन के नए नाम से पैदा हुआ भ्रम, INDIA में D का मतलब क्या है….Developmental या Democratic
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > विपक्षी गठबंधन के नए नाम से पैदा हुआ भ्रम, INDIA में D का मतलब क्या है….Developmental या Democratic
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

विपक्षी गठबंधन के नए नाम से पैदा हुआ भ्रम, INDIA में D का मतलब क्या है….Developmental या Democratic

Vinayak Barot
Last updated: July 18, 2023 9:55 pm
Vinayak Barot
Published: July 18, 2023
Share
SHARE

बेंगलुरु, 18 जुलाई। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को टक्कर देने के लिए प्रयासरत 26 विपक्षी दलों ने मंगलवार को अपने गठबंधन के नए नाम इंडिया (INDIA) की जो घोषणा की, उससे भ्रम उत्पन्न हो गया। यह भ्रम INDIA में D के मतलब को लेकर है। एकतरफ कांग्रेस पार्टी D को डेवलपमेंटल बता रही है जबकि पहले ऐसा कहा गया कि INDIA में D का मतलब डेमोक्रेसी से है।

This is an important meeting to save democracy and the constitution, and in the interest of the country, we have come together.

With one voice, people have supported the resolution. Our alliance will be called INDIA (Indian National Developmental Inclusive Alliance).

:… pic.twitter.com/re8hyhSgzx

— Congress (@INCIndia) July 18, 2023

दरअसल बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारे गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ होगा। सभी ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन किया।’’

We have come together to save Democracy and the Constitution. With one voice, we have agreed to have a name for the alliance.

1⃣The new name is –

🇮🇳 INDIA 🇮🇳
I – Indian
N – National
D – Developmental
I – Inclusive
A – Alliance

2⃣ 11-member coordination committee shall be…

— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 18, 2023

वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता शरद पवार ने भी ट्वीट किया। अनुभवी नेता ने हैशटैग #सेवडेमोक्रेसी के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हम एक साथ I-इंडियन N-नेशनल D-डेवलपमेंटल I-इनक्लूसिव A-एलायंस के साथ खड़े हैं।’

United We stand with

I – Indian
N – National
D – Developmental
I – Inclusive
A – Alliance#India #SaveDemocracy

— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) July 18, 2023

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में खड़गे ने कहा, ‘हम एक साथ आए हैं और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की है। एक स्वर से लोगों ने आज अपनाए गए प्रस्ताव का समर्थन किया। हमारे गठबंधन को भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) कहा जाएगा।’ उनकी इस टिप्पणी से कुछ लोग हैरान दिखे। कांग्रेस ने भी एक ट्वीट में ‘लोकतंत्र’ की बजाय ‘विकासात्मक’ लिखा है।

इससे पहले, शरद पवार की पार्टी के नेता जितेंद्र अहवाण ने भी इसी तरह का एक ट्वीट किया था और संक्षिप्त नाम को विस्तार से लिखते हुए कहा था : ‘बेंगलुरु में विपक्षी दलों की चल रही बैठक में, राहुल गांधी ने इस गठबंधन का नाम INDIA रखने का प्रस्ताव रखा। उनकी क्रिएटिविटी को काफी सराहा गया। सभी पार्टियों ने इसे मंजूरी दे दी और आगामी लोकसभा चुनाव इंडिया नाम से लड़ने का फैसला किया।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘आइए भारत के विचार को बचाएं। आइए भारत के लोकतंत्र को बचाएं।’

ममता बनर्जी ने भाजपा को दी चुनौती

गठबंधन के नाम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा, ‘बीजेपी, क्या आप INDIA को चुनौती दे सकते हैं? हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं, हम देश के देशभक्त लोग हैं, हम किसानों, दलितों के लिए हैं…भारत जीतेगा, हमारा देश जीतेगा और बीजेपी हारेगी।’

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर : अमरनाथ यात्रा से पहले बसंतगढ़ में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में जैश का एक आतंकी ढेर, तीन घिरे
विनेश फोगाट का एशियाई खेलों में भागीदारी का स्वप्न टूटा, चयन ट्रायल्स के तीसरे दौर में परास्त
यूपी के 64 माफिया की सूची जारी, टॉप-10 में पूर्व सांसद और विधायक भी शामिल, मुख्तार अंसारी का नाम सबसे ऊपर
राहुल गांधी ने कोलंबिया में भारत के लोकतंत्र पर की टिप्पणी तो भाजपा ने यूं दिया जवाब
प्रधानमंत्री मोदी व सीएम शिवराज ने बप्पी लाहिरी के निधन पर जताया शोक
TAGGED:Confusion over new nameDevelopmental or Democraticindiaopposition alliance
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?