hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बांग्लादेश : चटगांव में ट्रेन से टकराई कोचिंग सेंटर की बस, 7 छात्रों सहित 11 की मौत, 5 घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > बांग्लादेश : चटगांव में ट्रेन से टकराई कोचिंग सेंटर की बस, 7 छात्रों सहित 11 की मौत, 5 घायल
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

बांग्लादेश : चटगांव में ट्रेन से टकराई कोचिंग सेंटर की बस, 7 छात्रों सहित 11 की मौत, 5 घायल

Vinayak Barot
Last updated: July 31, 2022 11:37 am
Vinayak Barot
Published: July 31, 2022
Share
SHARE

ढाका, 31 जुलाई। बांग्लादेश के चटगांव में चौकीदार-रहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक मिनी बस के ट्रेन से जा टकराई। इस हादसे में सात छात्रों समेत 11 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा मीरशरई उपजिला में उस वक्त हुआ, जब कोचिंग सेंटर के छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही मिनी बस ढाका जा रही प्रोवती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।

कोचिंग सेंटर की बस प्रोवती एक्सप्रेस की चपेट में आई

मीरशरई थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) कबीर हुसैन ने कहा कि इस दुर्घटना में मरने वाले 11 लोगों में से सात लगभग एक ही उम्र के छात्र थे, जबकि अन्य चार शिक्षक थे। कबीर हुसैन ने कहा, ‘प्रोवती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से माइक्रोबस रेलवे ट्रैक पर कई सौ मीटर घिसटती चली गयी। इस घटना में बस में सवार लोगों में से 11 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच बुरी तरह घायल हो गए।’

घायलों का चटगांव मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में चल रहा इलाज

चटगांव मंडल कार्यालय के उप निदेशक अनीसुर रहमान ने कहा कि मृतकों के शव घटनास्थल से बरामद किए गए और बाद में शाम को उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए। घायलों को चटगांव मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच के लिए दो समितियों का गठन

बांग्लादेश रेलवे अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मामले की जांच के लिए दो समितियों का गठन किया है। बांग्लादेश रेलवे के पूर्वी क्षेत्र के मंडल परिवहन अधिकारी अंसार अली पांच सदस्यीय समिति का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके अलावा चार सदस्यीय पैनल का गठन अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरमान हुसैन के नेतृत्व में किया गया है।

You Might Also Like

दीपिका पादुकोण की हमशक्ल को देखकर फैंस हुए हैरान, कहा- बस रणवीर सिंह ना देख लें
ज्ञानवापी परिसर में व्यासजी के तहखाना में पूजा की अनुमति के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची मस्जिद कमेटी
तेलंगाना के चुनावी समर में गरजे सीएम योगी – महबूबनगर का नाम फिर से करेंगे पालामुरु
अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप : भारत ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को हराया, सहरावत और शेफाली का धमाका
पीएम मोदी ने कोलकाता में 5,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
TAGGED:11 killed including 7 students5 injuredbangladeshbus collides with trainChittagong
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?