1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. FIFA विश्व कप 2026 : सह मेजबान अमेरिका, इंग्लैंड व बेल्जियम संघर्षपूर्ण जीत से पूर्व क्वार्टर फाइनल में
FIFA विश्व कप 2026 : सह मेजबान अमेरिका, इंग्लैंड व बेल्जियम संघर्षपूर्ण जीत से पूर्व क्वार्टर फाइनल में

FIFA विश्व कप 2026 : सह मेजबान अमेरिका, इंग्लैंड व बेल्जियम संघर्षपूर्ण जीत से पूर्व क्वार्टर फाइनल में

0
Social Share

सैन फ्रांसिस्को, 2 जुलाई। सह मेजबान अमेरिका, इंग्लैंड व बेल्जियम ने संघर्षपर्ण जीत के सहारे क्रमशः बोस्निया-हर्जगोविना, सेनेगल व कांगो पर रोमांचक जीत से FIFA विश्व कप 2026 के पूर्व क्वार्टर फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली।

राउंड ऑफ 32 के मुकाबलों में इंग्लैंड और बेल्जियम ने तो  पिछड़ने के बाद वापसी की और खुद को उलटफेर से बचाते हुए क्रमशः 2-1 व 3-2 से जीत हासिल की जबकि मैच के दौरान रेड कार्ड के चलते 10 खिलाड़ियों से खेलने पर बाध्य अमेरिका ने बोस्निया को 2-0 से शिकस्त दी।

बालोगुन व टिलमैन ने पक्की की अमेरिका की जीत

मेजबान अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को बे एरेना स्टेडियम में अपना शानदार खेल जारी रखा और बोस्निया-हर्जगोविना को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। फोलारिन बालोगुन ने 45वें मिनट में गोल किया। हालांकि मध्यांतर बाद 64वें मिनट में खतरनाक फाउल के कारण उन्हें रेड कार्ड देखकर बाहर जोना पड़ा। फिलहाल मेजबानों ने अपना स्पीड बरकरार रखी और 84वं मिनट में मलिक टिलमैन ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। अब राउंड ऑफ 16 में अमेरिका का मुकाबला बेल्जियम से होगा।

बेल्जियम की सेनेगल के खिलाफ शानदार वापसी

उधर बेल्जियम ने सिएटल स्टेडियम में सेनेगल के खिलाफ लगभग नामुमकिन काम कर दिखाया। मैच खत्म होने में जब सिर्फ पांच मिनट बचे थे, तब बेल्जियन टीम दो गोल से पिछड़ी हुई थी, लेकिन निर्धारित 90 मिनट की अवधि में उसने दो गोल कर बराबकी की और फिर अतिरिक्त समय के गोल से जीत भी हासिल कर ली। बेल्जियम अब सिएटल में ही रहेगा और छह जुलाई को अपना राउंड ऑफ 16 मैच मेजबान अमेरिका से खेलेगा।

सेनेगल ने मैच में बेहतर शुरुआत की और 26वें मिनट में बढ़त बना ली। हबीब डियारा ने सबसे तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए रिबाउंड पर गोल किया। मध्यांतर बाद 51वें मिनट में इस्माइला सार ने सेनेगल की बढ़त दोगुनी कर दी। जब मैच 85 मिनट से आगे बढ़ गया तो ऐसा लग रहा था कि सेनेगल की जीत पक्की है।

टिएलमान्स ने अतिरिक्त समय के इंजरी टाइम में किया निर्णायक गोल

तभी रोमेलु लुकाकू के गोल ने बेल्जियम को उम्मीद दी और फिर 89वें मिनट में यूरी टिएलमान्स ने हेडर से गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। उसके बाद 30 मिनट का अतिरिक्त समय भी इंजरी टाइम में खिंचा, तभी VAR रिव्यू के बाद बेल्जियम को पेनाल्टी मिली और टिएलमान्स ने इंजरी टाइम के पांचवें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलकर बेल्जियन समर्थकों को जश्न से सराबोर कर दिया।

कांगो पर इंग्लैंड की जीत में कप्तान हैरी केन के दो गोल

बेल्जियम बनाम सेनेगल मुकाबले जैसा दृश्य अटलांटा स्टेडियम में भी दिखा, जब अंतिम 15 मिनट में दो गोल कर कप्तान हैरी केन इंग्लैंड को कांगो पर जीत दिलाई। ब्रायन सिपेंगा ने सातवें मिनट में ही गोल कर कांगो को गोल को बढ़त दिला दिला दी थी।

75वें मिनट तक कांगो आगे चल रहा था

मध्यांतर बाद ऐसा लग रहा था कि जर्मनी और नीदरलैंड्स के नॉकआउट स्टेज में बाहर होने के बाद इंग्लैंड भी जल्दी घर लौट सकता है। लेकिन केन ने 75वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया और फिर 86वें मिनट में निर्णायक गोल कर अंग्रेजों की जीत सुनिश्चित की।

इंग्लैंड की अब मेक्सिको से होकी मुलाकात

केन के इस विश्व कप में पांच गोल हो गए हैं। अब तक इंग्लैंड के लिए वह 84 गोल कर चुके हैं। 1986 के बाद विश्व कप में यह पहली बार है, जब इंग्लैंड ने हाफ-टाइम में एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैच जीता है और मुश्किल स्थिति से उबरकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई है। इंग्लैंड अब छह जुलाई को मेक्सिको सिटी स्टेडियम में सह मेजबान मेक्सिको के खिलाफ खेलेगा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code