1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. CM योगी का जनता दर्शन: बोले- परेशान न हों, हर उचित समस्या का होगा निष्पक्ष समाधान, बच्चों को दी चॉकलेट
CM योगी का जनता दर्शन: बोले- परेशान न हों, हर उचित समस्या का होगा निष्पक्ष समाधान, बच्चों को दी चॉकलेट

CM योगी का जनता दर्शन: बोले- परेशान न हों, हर उचित समस्या का होगा निष्पक्ष समाधान, बच्चों को दी चॉकलेट

0
Social Share

लखनऊ, 28 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सरकार प्रत्येक उचित समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराएगी।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनके प्रार्थना पत्र लेकर शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और तय समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अपराध और जमीन पर जबरन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले आवेदनों पर अस्पतालों से जल्द एस्टिमेट तैयार कराने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि एस्टिमेट प्राप्त होते ही सरकार तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी।

जनता दर्शन में कई अभिभावक अपने बच्चों के साथ भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया और मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ-साथ खेल, संगीत, कला और नाट्य जैसी गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code