hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पुलिस स्मृति दिवस पर बोले सीएम योगी – कोई क्रिमिनल बाहर नहीं, या तो जेल में या मारा गया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पुलिस स्मृति दिवस पर बोले सीएम योगी – कोई क्रिमिनल बाहर नहीं, या तो जेल में या मारा गया
राष्ट्रीयहिन्दी

पुलिस स्मृति दिवस पर बोले सीएम योगी – कोई क्रिमिनल बाहर नहीं, या तो जेल में या मारा गया

Vinayak Barot
Last updated: October 21, 2022 4:12 pm
Vinayak Barot
Published: October 21, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 21 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शुक्रवार को पुलिस स्‍मृति दिवस पर शहीदों को नमन करने के साथ ही कानून से खिलवाड़ करने वालों पर जमकर गरजे। उन्‍होंने कहा कि आज यूपी में कोई भी अपराधी स्वच्छंद नहीं, या तो जेल में है या फिर मारा गया।

सीएम योगी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति और पुलिस की सक्रियता का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध समाप्त हो गया है। प्रदेश में महिलाएं- बालिकाएं, कमजोर वर्ग और व्यापारी आज सुकून से हैं। हर पर्व-त्योहार शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हो रहा है। समाज में समरसता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी में अलग-अलग मुठभेड़ों में 166 दुर्दांत अपराधी मारे जा चुके हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस की कोशिशों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए अब तक 44 अरब 59 करोड़ की संपत्ति जब्त अथवा ध्वस्त की गई है। ऐसी जमीनों पर अब बेटियों के लिए स्कूल या गरीबों के लिए घर बन रहे हैं।

सीएम ने कहा कि 30 मार्च 2017 से 13 अक्टूबर 2022 तक प्रदेश भर 166 दुर्दांत अपराधी मारे गए जबकि 4453 घायल हुए। 58,648 पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई और 807 पर एनएसए के तहत काररवाई की गई। 50 कुख्यात माफियाओं और उनके सदस्यों की लगभग 2268 करोड़ की संपत्ति जब्त अथवा ध्वस्त की गई। इसमें एक माफिया और उसके आठ साथी मुठभेड़ में मारे भी गए। 39 को आजीवन कारावास की सजा हुआ है तो अदालत में प्रभावी पैरवी के जरिए दो अपराधियों को फांसी की सजा भी दिलाई गई। इसी अवधि में हमारे 13 जवान शहीद भी हुए।

You Might Also Like

इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणी- ‘शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं’
पेरिस ओलम्पिक : गोल्फर शुभंकर शर्मा ने पुरुषों की स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया
कर्नाटक के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल की धमकी – ‘पार्टी से निकाला तो कोविड में 40,000 करोड़ लूटने वालों का नाम उजागर कर दूंगा’
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा- पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को भारत-यूएस व्यापार समझौते का श्रेय
RSS नेता इंद्रेश कुमार ने चुनाव नतीजों को लेकर भाजपा पर साधा निशाना- ‘भगवान का न्याय बड़ा विचित्र, अहंकारियों को…’
TAGGED:cm yogicriminalPolice Memorial Day
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?