hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम योगी बोले – मोदी सरकार को पूरे देश से मिलेगा प्रचंड जनमत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > सीएम योगी बोले – मोदी सरकार को पूरे देश से मिलेगा प्रचंड जनमत
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

सीएम योगी बोले – मोदी सरकार को पूरे देश से मिलेगा प्रचंड जनमत

Revoi Editor
Last updated: April 20, 2024 4:21 pm
Revoi Editor
Published: April 20, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 20 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब तक के रुझान इस बात को बहुत स्पष्टता के साथ प्रदर्शित करते हैं कि पूरे देश में आमजन का मत मोदी सरकार के लिए प्रचंड रूप से सामने आ रहा है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यहां जारी एक बयान में दावा किया कि लोकतंत्र के महापर्व में उत्तर प्रदेश की आठ सीट सहित देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न हुआ है। उन्होंने दावा किया कि अब तक के रुझान इस बात को बहुत स्पष्टता के साथ प्रदर्शित करते हैं कि पूरे देश में आम जन का मत मोदी सरकार के लिए प्रचंड रूप से सामने आ रहा है।

पूरे देश के अंदर आम जनमानस का मत 'फिर एक बार मोदी सरकार' के लिए प्रचंड रूप से सामने आ रहा है… pic.twitter.com/2TrTowmRLg

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 20, 2024

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है, यह अद्भुत और अभिनंदनीय है। उन्होंने कहा, ‘‘आधी आबादी तो पूरी तरह से मोदी जी के सुरक्षा के मॉडल को अंगीकार कर रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने देश में सुरक्षित माहौल के साथ सुशासन का मॉडल पूरी दुनिया को दिया है।’’

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में मोदी के मार्गदर्शन में सुरक्षा का बेहतर मॉडल दिया गया है, इसका हालिया उदाहरण रामनवमी का सकुशल आयोजन है, जबकि तुष्टिकरण की अपनी नीति के लिए कुख्यात पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार के कारण वहां रामनवमी की शोभायात्राओं पर हमले हुए हैं। सनातन आस्था को आहत करने की किस हद तक कुचेष्टाएं हो रही हैं, यह एक बार फिर वहां देखने को मिला है।’’

उन्होंने कहा कि सुशासन की पहली शर्त कानून का शासन है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने पूरे देश और राज्यों में सुरक्षा का बेहतर माहौल देने का कार्य किया किया है। प्रथम चरण के जो रुझान देखने को मिले हैं, पूर्ण विश्वास है कि सातों चरण में भी यही माहौल देखने को मिलेगा।’’

योगी ने राजस्थान के चुनावी दौरे पर निकलने से पहले कहा कि राजस्थान परिवारवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद, विकास, सुरक्षा और सुशासन के मोदी मॉडल को स्वीकार करते हुए प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दूसरी बार राजस्थान में चुनावी जनसभाओं के लिए जाने का अवसर मिल रहा है, जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं। वहां हर बार नये स्वरूप में लोगों में उत्साह देखने को मिलता है।’’ उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस बार भी शत प्रतिशत सीट राजस्थान की जनता भाजपा को देने का कार्य करेगी।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला – अब सिर्फ राज्य के निवासियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले – I.N.D.I.A. गरीबों के हक के लिए लड़ेगा और जीतेगा
‘पठान’ को भारत की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म बनाना चाहते हैं सिद्धार्थ आनंद
रामदेव की ‘शरबत जिहाद’ टिप्पणी ने अदालत को झकझोर दिया है : दिल्ली हाई कोर्ट
बेंगलुरु दिवा-रात्रि टेस्ट : ऋषभ पंत ने जड़ा भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
TAGGED:cm yogiLok Sabha electionsmodi governmentStrong public opinion
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

August 10, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?