hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गोरखपुर में बोले सीएम योगी- कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > गोरखपुर में बोले सीएम योगी- कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

गोरखपुर में बोले सीएम योगी- कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा

Vinayak Barot
Last updated: April 20, 2023 12:12 pm
Vinayak Barot
Published: April 20, 2023
Share
SHARE

गोरखपुर, 20 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मजबूत कानून व्यवस्था और अभूतपूर्व विकास के मुद्दे पर निकाय चुनाव लड़ेगी। योगी ने गोरखपुर मंडल के चारो जिलों को मिलाकर एक नगर निगम,सात नगर पालिका और 44 नगर पंचायतों के चुनाव में भाजपा की जीत के लिये एक के बाद एक पांच बैठकें कीं।

उन्होंने अब तक हुई चुनावी तैयारियों का हाल जाना और जीत के लिए जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने साफ किया कि पार्टी के पास कानून व्यवस्था और विकास का बेहद मजबूत आधार है। भाजपा इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी, इसलिए सिर्फ हर निकाय प्रमुख पद पर ही जीत दर्ज करने पर ही केंद्रित नहीं होना है बल्कि सभी निकायों में भाजपा के स्पष्ट बहुमत का बोर्ड बनवाने पर भी गंभीरता से ध्यान देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए भी भाजपा संकल्प पत्र जारी करेगी। उन्होंने सभी भाजपा प्रत्याशियों को विजय हासिल करने की शुभकामनाएं भी दीं। अपरान्ह एक बजे से शुरू बैठकों की श्रृंखला में एक.एक घण्टे कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया और गोरखपुर जिलों के नगर निकायों में अब तक हुई चुनावी तैयारियों की जिलेवार चुनाव संचालन समिति के लोगों विस्तार से जानकारी ली।

इन बैठकों के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर क्लब में पांचवीं बैठक करने पहुंचे। यह बैठक गोरखपुर नगर निगम चुनाव पर केंद्रित रही। बैठकों में प्रत्याशियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद योगी ने कहा “इस बार के नगर निकाय चुनाव में आपके साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार की ताकत है।

इस चुनाव में एक और इंजन जोड़कर हर निकाय क्षेत्र में ट्रिपल इंजन सरकार का गठन करना है। जनता के बीच यह संदेश स्पष्ट होना चाहिए कि ट्रिपल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण को बुलेट ट्रेन की रफ्तार देने की गारंटी होगी।” उन्होंने कहा कि सभी निकायों में अभूतपूर्व विकास कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों की वृहद सूची है। जन संवाद स्थापित कर सरकार की उपलब्धियों को परिणाम में परिलक्षित करने की जिम्मेदारी से हर एक कार्यकर्ता को जुड़ना होगा।

You Might Also Like

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ‘RSS@100’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- संघ ने मजबूत की सेवा, एकता व राष्ट्र निर्माण की भावना
यूएई का OPEC व OPEC+ छोड़ने का एलान, वैश्विक तेल उत्पादक समूह को बड़ा झटकाUAE Exits OPEC and OPEC+, Major Blow to Oil Producers’ Group,UAE, OPEC
अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला- ‘प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचा लिया’
अमरनाथ यात्रा 2026 : बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन न पहुंचें जम्मू, प्रशासन ने जारी की नई एडवाइजरी
टी20 सीरीज : निसांका व शनाका की तूफानी पारियां, दूसरे मैच में भारत के सामने 184 रनों का लक्ष्य
TAGGED:cm yogiGorakhpur
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?